चीन में भूस्खलन से 30 से 40 लोग दबे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2013 4:54 PM
बीजिंग : चीन के सिचुआन प्रांत में आज वर्षा से हुए भूस्खलन में करीब 30 से 40 लोग दब गए. चीन की संवाद समिति शिन्हुआ ने सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू के दमकल विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया कि भूस्खलन सुबह दुजियान शहर के झोंगशिन टाउनशिप में हुआ. दमकल विभाग ने माइक्रो ब्लागिंग […]
बीजिंग : चीन के सिचुआन प्रांत में आज वर्षा से हुए भूस्खलन में करीब 30 से 40 लोग दब गए. चीन की संवाद समिति शिन्हुआ ने सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू के दमकल विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया कि भूस्खलन सुबह दुजियान शहर के झोंगशिन टाउनशिप में हुआ.
दमकल विभाग ने माइक्रो ब्लागिंग सर्विस ‘सिना वेइबो’ पर कहा कि भूस्खलन में 30 से 40 लोग दब गए हैं. विभाग ने बताया कि बचावकर्मियों का पहला जत्था घटनास्थल पर पहुंच चुका है. हाल के दिनों में चीन में भारी वर्षा हुई है. वर्षा से सिचुआन प्रांत के अधिकतर हिस्से प्रभावित हुए हैं तथा गत सोमवार से प्रांत में तीन पुल धराशायी हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










