सितम्बर में हो सकती है शरीफ-मनमोहन की मुलाकात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2013 4:14 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आगामी सितम्बर में न्यूयार्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक सम्मेलन के इतर मुलाकात कर सकते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों पर शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कल संवाददाताओं को […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आगामी सितम्बर में न्यूयार्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक सम्मेलन के इतर मुलाकात कर सकते हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों पर शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कल संवाददाताओं को एक अनौपचारिक बातचीत में बताया कि आगामी सितम्बर में न्यूयार्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हो सकती है. ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ ने आज अजीत के हवाले से कहा कि यह मुलाकात दोनों देशों के नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने का एक मौका प्रदान कर सकती है.

उन्होंने गत सप्ताह ब्रुनेई में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ मुलाकात के बाद संकेत दिया था कि दोनों पक्ष मुलाकात तय करने का प्रयास कर रहे हैं. यदि ऐसा होता है तो गत महीने शरीफ के पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं बीच होने वाली यह पहली बैठक होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola