दोहा प्रक्रिया विफल हुई तो अन्य प्रयास करेगा अमेरिका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2013 12:55 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका और अफगानिस्तान सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए पिछले माह खाड़ी के देश कतर में खोले गए राजनीतिक कार्यालय बंद किए जाने के तालिबान के फैसले की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि दोहा प्रक्रिया से कोई वांछित परिणाम नहीं मिलता है तो वह शांति के लिए अन्य […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका और अफगानिस्तान सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए पिछले माह खाड़ी के देश कतर में खोले गए राजनीतिक कार्यालय बंद किए जाने के तालिबान के फैसले की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि दोहा प्रक्रिया से कोई वांछित परिणाम नहीं मिलता है तो वह शांति के लिए अन्य प्रयास करेगा.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्ने ने कल बताया, ‘‘ यदि दोहा कार्यालय के प्रयास सफल नहीं होते हैं तो हम शांति के अन्य विकल्प तलाश करेंगे क्योंकि अंतत: अफगानिस्तान में शांति अफगानों के बीच सुलह समझौते पर निर्भर करती है.’’ कार्ने ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें शुरु से ही पता था कि यह कठिन प्रक्रिया होगी.उन्होंने कहा, ‘‘ यह कठिन प्रक्रिया रही है और कठिन प्रक्रिया रहेगी.’’ विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन पास्की ने कहा, ‘‘ प्रक्रिया में रही कठिनाइयों के बावजूद हम इसे आगे बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola