पाक में बस दुर्घटना,12 की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2013 2:41 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में आज एक बस के पलट जाने के कारण बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और 29 अन्य घायल हो गए. यह हादसा प्रांत के दादू जिले के भान सईदाबाद में सिंध राजमार्ग पर हुआ. बस शाहदकोट से राजधानी कराची की ओर […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में आज एक बस के पलट जाने के कारण बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और 29 अन्य घायल हो गए.

यह हादसा प्रांत के दादू जिले के भान सईदाबाद में सिंध राजमार्ग पर हुआ. बस शाहदकोट से राजधानी कराची की ओर जा रही थी. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. रेडियो पाकिस्तान ने कहा है कि मारे गए लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.

पाकिस्तान में सड़क हादसे सामान्य बात हैं. शनिवार को पंजाब प्रांत के शेखूपुरा में एक रेलवे क्रासिंग पर सवारियों से भरी मोटरसाइकिल रिक्शा के ट्रेन की चपेट में आने के कारण शनिवार को महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 15 लोग मारे गए थे. इस बीच,एक अन्य घटना में कल दक्षिणी पंजाब के राजपुर जिले में एक तेज गति से आ रही वैन के नहर में गिर जाने के कारण 11 लोग डूब गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola