पेशावर आतंकी हमला : तालिबान के 16 आतंकियों ने बनाई थी योजना

Published at :18 Dec 2014 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
पेशावर आतंकी हमला  : तालिबान के 16 आतंकियों ने बनाई थी योजना

इस्लामाबाद: पेशावर के खौफनाक स्कूल हमले की योजना मुल्ला फज्लुल्लाह समेत तालिबान के शीर्ष 16 आतंकियों ने दिसंबर की शुरुआत में अफगानिस्तान में हुई एक बैठक के दौरान बनाई थी. पाकिस्तान के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. पाकिस्तान के इतिहास में हुए अब तक के इस सबसे भयावह आतंकी हमले में मंगलवार को 132 […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पेशावर के खौफनाक स्कूल हमले की योजना मुल्ला फज्लुल्लाह समेत तालिबान के शीर्ष 16 आतंकियों ने दिसंबर की शुरुआत में अफगानिस्तान में हुई एक बैठक के दौरान बनाई थी. पाकिस्तान के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी.

पाकिस्तान के इतिहास में हुए अब तक के इस सबसे भयावह आतंकी हमले में मंगलवार को 132 छात्रों समेत कुल 148 लोग मारे गए थे.

अधिकारियों ने कहा, ‘‘पेशावर स्कूल हमले की शुरुआती जांच दर्शाती है कि शीर्ष 16 आतंकियों ने दिसंबर की शुरुआत में हुई बैठक में इस हमले की योजना बनाई थी.’’ एक अधिकारी ने कहा कि तालिबान प्रमुख मुल्ला फज्लुल्लाह, उसके सहायक शेख खालिद हक्कानी और तालिबान कमांडर हाफिज सईद (जमात उद दावा प्रमुख से अलग), हाफिज दौलत और कारी सैफुल्लाह समेत कई अन्य लोग इस योजना का हिस्सा थे.

खैबर जिले में सक्रिय लश्कर-ए-इस्लाम का प्रमुख मंगल बाग भी इस षडयंत्र का हिस्सा था.अधिकारी ने कहा कि सात आतंकियों को पेशावर के पास खैबर के बारा इलाके में प्रशिक्षण दिया गया था. उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान उनके मूल इलाकों के साथ की गई है.

पुलिस ने उस वाहन के मालिक का भी पता लगा लिया है, जिसमें सवार होकर आतंकी स्कूल के पास तक गए थे. इसके बाद उन्होंने विस्फोट से स्कूल को उडा दिया था.

पुलिस ने वाहन मालिक को इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया था और वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसका आतंकियों के साथ कोई संबंध था?आतंकियों के आका अफगानिस्तान में थे और हमले के दौरान आतंकियों के साथ संपर्क में बने हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola