पेशावार हमला : आतंकियों की धर-पकड़ के लिए काबुल पहुंचे पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ, राष्ट्रपति अशरफ गनी से मिले

Published at :17 Dec 2014 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
पेशावार हमला : आतंकियों की धर-पकड़ के लिए काबुल पहुंचे पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ, राष्ट्रपति अशरफ गनी से मिले

इस्लामाबाद : पेशावर में 141 निर्दोष स्कूली बच्चों व अन्य लोगों की तालिबान आतंकियों द्वारा हत्या किये जाने के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ बुधवार को अफगानिस्तान पहुंचे. वे वहां तालिबान नेता मुल्ला फजुल्लाह के प्रत्यर्पण के उद्देश्य से पहुंचे हैं. मुल्ला के नेतृत्व वाले आतंकी समूह ने ही आर्मी स्कूल पर […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : पेशावर में 141 निर्दोष स्कूली बच्चों व अन्य लोगों की तालिबान आतंकियों द्वारा हत्या किये जाने के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ बुधवार को अफगानिस्तान पहुंचे. वे वहां तालिबान नेता मुल्ला फजुल्लाह के प्रत्यर्पण के उद्देश्य से पहुंचे हैं. मुल्ला के नेतृत्व वाले आतंकी समूह ने ही आर्मी स्कूल पर खूनी हमले की जिम्मेवारी ली है. इस सिलसिले में राहील ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ काबुल ऐसे समय में पहुंचे हैं, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से पेशावर के आतंकी हमले और आतंकी खतरों के मद्देनजर बात की है. नवाज शरीफ ने सेना प्रमुख की इस यात्रा के बारे में पाकिस्तान के राजनीतिक दलों के बताया है कि वे वहां इस मुद्दे पर वार्ता के लिए गये हैं.
पाकिस्तानी आर्मी ने चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के इस दौरे की पुष्टि कर दी है. वे वहां अफगानिस्तान सेना के शीर्ष अधिकारियों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे. सेना प्रमुख वहां इंटरनेशनल सिक्यूरिटी असिस्टेंस फोर्स के साझा अभियान के मद्देनजर बात करेंगे. उल्लेखनीय है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का आतंकी मुल्ला फजुल्लाह अफगानिस्तान के सीमाई इलाके में रहता है.
पाकिस्तान के कुछ प्रमुख अखबारों में यह खबर आयी है कि सेना प्रमुख वहां आतंकवाद के खिलाफ साझा अभियान चलाने के मुद्दे पर बात करेंगे. यह पहल मंगलवार के पेशावर में हुए हमले के मास्टरमाइंड तालिबान कमांडर उमर की संलिप्तता के संदेह पर की गयी है. सूत्रों का कहना है कि वही इस पूरे आतंकी कार्रवाई को नियंत्रित और निर्देशित कर रहा था. उसके ठिकाने का पता लगाने में अफगान सेना के अलावा नाटो की खुफिया सूचनाओं की भी मदद ली जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola