पाक:लोकतांत्रिक व्यवस्था का खात्मा चाहता है तालिबान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:32 PM
इस्लामाबाद : तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना हकीमुल्ला महसूद ने कहा है कि उसका संगठन पाकिस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था का अंत करना चाहता है. महसूद ने पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मीडिया को भेजे पत्र में कहा है, ‘‘तालिबान का मकसद पाकिस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था का अंत करना है.’’ उसने कहा कि इसी अभियान के तहत उसका […]
इस्लामाबाद : तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना हकीमुल्ला महसूद ने कहा है कि उसका संगठन पाकिस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था का अंत करना चाहता है.
महसूद ने पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मीडिया को भेजे पत्र में कहा है, ‘‘तालिबान का मकसद पाकिस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था का अंत करना है.’’ उसने कहा कि इसी अभियान के तहत उसका संगठन पाकिस्तान में चुनाव को बाधित करेगा.
महसूद ने कहा कि टीटीपी अब धीरे-धीरे 11 मई को रहे चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है और उसके लड़ाकों को हुक्म दिया गया है कि वे वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाएं. उसने कहा कि उसका संगठन पहले ही कुछ कामयाबी हासिल कर चुका है और यही वजह है कि सरकार ने उसे बातचीत के लिए आमंत्रित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










