तालिबान की चुनावों में गड़बड़ी फैलाने की साजिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सूचना मंत्री आरिफ निजामी ने आज कहा कि राजनीतिक दलों को तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों से मिल रही धमकियां पाकिस्तान के ऐतिहासिक आम चुनाव में बाधा पहुंचाने के ‘बहुत सुनियोजित अभियान’ का हिस्सा हैं. निजामी ने विदेशी मीडिया के सदस्यों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘यह धमकी बनी रहती है […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सूचना मंत्री आरिफ निजामी ने आज कहा कि राजनीतिक दलों को तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों से मिल रही धमकियां पाकिस्तान के ऐतिहासिक आम चुनाव में बाधा पहुंचाने के ‘बहुत सुनियोजित अभियान’ का हिस्सा हैं.
निजामी ने विदेशी मीडिया के सदस्यों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘यह धमकी बनी रहती है और यह नई नहीं है. यह चुनावों में गड़बड़ी का बहुत सुनियोजित अभियान है.’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से स्पष्ट खतरा है, जो उम्मीदवारों की हत्या करके मतदाताओं को डराना चाहते हैं. बीते कुछ दिनों में प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान और अन्य आतंकवादी संगठनों ने पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार कार्यालयों और चुनावी जनसभाओं को लक्ष्य बनाया है.
ज्यादातर हमले कराची, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए हैं. निजामी ने कहा कि कार्यवाहक सरकार उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया कराने और आतंकवादियों की योजनाएं ध्वस्त करने के लिए सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने पाकिस्तानी तालिबान के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान की कुछ खास पंथनिरपेक्ष दलों को निशाना बनाने संबंधी चेतावनी के संदर्भ में कहा कि प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवारों को ‘पर्याप्त सुरक्षा’ दी जाए. उन्होंने कहा कि तमाम विरोध के बावजूद चुनाव समय पर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










