कार बम हमले में बाल-बाल बचे सीरियाई पीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM
दमिश्क : सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अल-हलकी जानलेवा हमले में बाल बाल बच गए हैं. सरकारी चैनल ने बताया, ‘‘माजेह में आतंकी विस्फोट का निशाना प्रधानमंत्री का काफिला था. डॉक्टर वाएल अल-हलकी सुरक्षित हैं.’’ ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ का कहना है कि दमिश्क के माजेह जिले में हलकी के काफिले को निशाना बनाकर कार […]
दमिश्क : सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अल-हलकी जानलेवा हमले में बाल बाल बच गए हैं. सरकारी चैनल ने बताया, ‘‘माजेह में आतंकी विस्फोट का निशाना प्रधानमंत्री का काफिला था. डॉक्टर वाएल अल-हलकी सुरक्षित हैं.’’ ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ का कहना है कि दमिश्क के माजेह जिले में हलकी के काफिले को निशाना बनाकर कार बम विस्फोट किया गया. इसमें उनके सुरक्षा दल का एक जवान मारा गया.
इस संगठन के निदेशक रमी अब्दुल रहमान ने कहा कि हलकी का ड्राइवर और एक सुरक्षाकर्मी इस विस्फोट में गंभीर रुप से घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद एएफपी के एक फोटोग्राफर ने कहा कि विस्फोट में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. हलकी को बीते साल अगस्त में प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










