यूएन प्रमुख ने गांधी को अहिंसा के लिए किया याद, सीरिया में हिंसा पर जताया दुख

Published at :10 Oct 2014 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
यूएन प्रमुख ने गांधी को अहिंसा के लिए किया याद, सीरिया में हिंसा पर जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा है कि आज के समय में गांधी के शांति और अहिंसा के संदेश को याद करना बहुत जरूरी है जाता है जब कि दुनिया में खासकर सीरिया में हिंसा बढ़ती जा रही हैं और सांस्कृतिक स्थल नष्ट किए जा […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा है कि आज के समय में गांधी के शांति और अहिंसा के संदेश को याद करना बहुत जरूरी है जाता है जब कि दुनिया में खासकर सीरिया में हिंसा बढ़ती जा रही हैं और सांस्कृतिक स्थल नष्ट किए जा रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने म्यूजिक फॉर पीस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इतिहास के महान विचारक गांधी का मानना था कि सैन्य आक्रामकता की अपेक्षा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए ज्यादा हासिल किया जा सकता है.
बान की ओर से संयुक्त राष्ट्र के लोक सूचना विभाग के कार्यकारी प्रमुख माहेर नासेर द्वारा दिए गए संबोधन में कहा गया कि आज जब जातीय हिंसा बढ रही है, सांस्कृतिक स्थलों और धरोहरों को नष्ट किया जा रहा है, खासकर इराक और सीरिया में.
ऐसे समय में गांधी जी की उस चेतावनी को याद करने की जरूरत जिसमें उन्होंने कहा था कि आंख के बदले आंख से पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी.
म्यूजिक फॉर पीस का आयोजन यूनाइटेड नेशंस अकैडमिक इंपैक्ट (यूएनएआई) ने किया. जो 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अनुपालन में आयोजित होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola