बेनजीर हत्या के मामले में रहमान मलिक से होगी पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM
इस्लामाबादः पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या मामले में रहमान मलिक सवालों के घेरे में आ गये है. पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पूछताछ के दौरान यह कहा है कि भुट्टो की हत्या सुरक्षा खामियों के कारण हुई है और हत्या के वक्त रहमान मलिक पर सुरक्षा की तमाम जिम्मेवारी थी. परवेज मुशर्रफ […]
इस्लामाबादः पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या मामले में रहमान मलिक सवालों के घेरे में आ गये है.
पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पूछताछ के दौरान यह कहा है कि भुट्टो की हत्या सुरक्षा खामियों के कारण हुई है और हत्या के वक्त रहमान मलिक पर सुरक्षा की तमाम जिम्मेवारी थी.
परवेज मुशर्रफ द्वारा रहमान मलिक की भूमिका पर सवाल उठाए जाने के बाद हत्या की जांच कर रहे अधिकारियों ने रहमान मलिक से पूछताछ का फैसला किया है.
संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अधिकारी अब मलिक से इस मामले में पूछताछ करेंगे. सूत्रों के अनुसार रविवार को हुई पूछताछ में मुशर्रफ ने बेनजीर की हत्या में अपनी भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या सुरक्षा में खामी की वजह से हुई और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रहमान मलिक के हाथों में थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










