पेशावर में आत्मघाती हमला,आठ की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पेशावर शहर में आज एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई. मारे गए लोगों में अफगान उच्च शांति परिषद के एक सदस्य का बेटा भी शामिल है. खबर है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था और उसने आज सुबह यूनिवर्सिटी रोड […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पेशावर शहर में आज एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई. मारे गए लोगों में अफगान उच्च शांति परिषद के एक सदस्य का बेटा भी शामिल है. खबर है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था और उसने आज सुबह यूनिवर्सिटी रोड पर एक पुलिस वाहन के निकट खुद को उड़ा दिया.
हमले के समय पुलिस वाहन एक बस स्टॉप के निकट था और वहां से गुजर रही एक यात्री बस हमले के चपेट में आ गई. अधिकारियों ने बताया कि हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 45 घायल हो गए. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. विस्फोट के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों पे पूरे इलाके को घेर लिया. अफगान उच्च शांति परिषद के सदस्य काजी अमीन वकद के बेटे काजी हिलाल अहमद की भी इस हमले में मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक मुहम्मद फैसल ने इसकी पुष्टि की है कि यह विस्फोट एक आत्मघाती हमला था. उन्होंने कहा कि मौके से हमलावर के शरीर के अंग बरामद किए गए हैं. फैसल ने कहा कि पुलिस वाहन को निशाना बनाकर हमला किया गया, लेकिन बस को ज्यादा नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने बताया कि पेशावर के पुलिस आयुक्त साहिबजादा अनीस की गाड़ी हमले से कुछ मिनट पहले से मौके से गुजरी थी और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










