ePaper

माली:जिहादी ने यूएन शांतिरक्षकों पर हमले की जिम्मेदरी ली

Updated at : 06 Oct 2014 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
माली:जिहादी ने यूएन शांतिरक्षकों पर हमले की जिम्मेदरी ली

बमाको (माली):अलकायदा से संबद्ध जिहादी गुट मुजाहो से जुड़े माली के एक जिहादी ने माली ने संयुक्त राष्ट्र मिशन पर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है. देश के अशांत उत्तरी हिस्से में संयुक्त राष्ट्र के 9 शांति रक्षकों पर हमला किया गया था. इस हमले में सभी शांति रक्षकों की मौत हो गई थी. […]

विज्ञापन
बमाको (माली):अलकायदा से संबद्ध जिहादी गुट मुजाहो से जुड़े माली के एक जिहादी ने माली ने संयुक्त राष्ट्र मिशन पर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है. देश के अशांत उत्तरी हिस्से में संयुक्त राष्ट्र के 9 शांति रक्षकों पर हमला किया गया था. इस हमले में सभी शांति रक्षकों की मौत हो गई थी.
शुक्रवार को माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन पर किया गया यह एक भयावह हमला था. इसमें नाइजर के शांतिरक्षकों की एक टुकडी को निशाना बनाया गया था.
सुल्तान औल्ड बादी ने कल कहा कि सभी मुजाहिदीनों के नाम पर हमने नाईजीरिया की सरकार के सैनिकों पर हमला किया जो इस्लाम के दुश्मनों के साथ काम कर रहे थे. बादी मूवमेंट फॉर वननैस एंड जिहाद इन वेस्ट अफ्रीका (मुजाहो) के साथ संबद्ध है.
उसने कहा कि अगर हमारे शत्रु इस्लाम की भूमि से नहीं जाएंगे तो उन्हें शांति कभी नहीं मिलेगी. वह पहले भी उत्तरी माली में हुए हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola