तीन एयरमेन समुद्र में बहे, एक की मौत

Published at :06 Oct 2014 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
तीन एयरमेन समुद्र में बहे, एक की मौत

तोक्यो: दक्षिणी जापान में शक्तिशाली तूफान के कारण समुद्र में उंची लहरें उठीं और तीन अमेरिकी एयरमेन बह गए. इनमें से एक की मृत्यु हो गई. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि कल दक्षिण पश्चिम जापान में शिकोकू के तट पर फानफोन तूूफान आया जिसकी हवाओं की गति 144 किलोमीटर :90 मील: प्रति […]

विज्ञापन

तोक्यो: दक्षिणी जापान में शक्तिशाली तूफान के कारण समुद्र में उंची लहरें उठीं और तीन अमेरिकी एयरमेन बह गए. इनमें से एक की मृत्यु हो गई.

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि कल दक्षिण पश्चिम जापान में शिकोकू के तट पर फानफोन तूूफान आया जिसकी हवाओं की गति 144 किलोमीटर :90 मील: प्रति घंटा थी. इससे पहले तूफान ओकिनावा और क्यूशु में आया था. तूफान की वजह से समुद्र में उंची लहरें उठीं और तीन एयरमेन बह गए. इनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लापता हैं.
वायु सेना ने बताया कि लापता दो एयरमेन को ढूंढने के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है लेकिन खराब मौसम और समुद्र में उंची उठती लहरों की वजह से अभियान में बाधा आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola