शैतान को पत्‍थर मारने के साथ हज सम्पन्न

Published at :04 Oct 2014 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
शैतान को पत्‍थर मारने के साथ हज सम्पन्न

मिना : तकरीबन डेढ लाख भारतीय समेत 20 लाख से ज्यादा हज यात्रियों ने मिना घाटी में आज शैतान को कंकडी मारने की रस्म अदा की और इसके साथ हज सम्पन्न हो गया जबकि दुनिया के एक बडे हिस्से में मुसलमानों ने ईद उल अजहा मनाई. मक्का की मस्जिद अल-हराम से करीब पांच किलोमीटर दूर […]

विज्ञापन
मिना : तकरीबन डेढ लाख भारतीय समेत 20 लाख से ज्यादा हज यात्रियों ने मिना घाटी में आज शैतान को कंकडी मारने की रस्म अदा की और इसके साथ हज सम्पन्न हो गया जबकि दुनिया के एक बडे हिस्से में मुसलमानों ने ईद उल अजहा मनाई.
मक्का की मस्जिद अल-हराम से करीब पांच किलोमीटर दूर पूर्व में मिना घाटी में शैतान के प्रतीक तीन खंभों पर कंकडी मारने के लिए हज यात्री जमा हुए. कंकडी मारने की इस रस्म की शुरुआत आज तडके हुयी और इरहाम या दो टुकडों वाली अनसिली सफेद लिबास पहने लाखों हज यात्रियों ने दिन भर इसमें हिस्सा लिया.
कंकडी मारने की इस रस्म के बाद हजयात्रियों ने अपने इकलौते बेटे हजरत इस्माईल को अल्लाह को कुर्बान करने की पैगंबर इब्राहीम की ख्वाहिश की याद में जानवरों की कुर्बानी दी. हजरत इब्राहीम जब अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माईल को कुर्बान करने चले थे तो शैतान ने उन्हें वरगलाने की कोशिश की थी. इसपर हजरत इब्राहीम ने शैतान को कंकडी मारी थी. इसी की याद में हजयात्री शैतान के प्रतीक खंभों को कंकडी मारते हैं.हजयात्रियों ने पूरे जोश-खरोश के साथ ईद उल अजहा मनाई. समूचे अरब जगत और दुनिया के एक बडे हिस्से में आज ईद उल अजहा मनायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola