झारखंड में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

Updated:
विज्ञापन
jharkahnd weather

झारखंड मौसम (Image- Meteorological Centre Ranchi)

Jharkhand Weather: आंधी और बारिश ने रांची को भीषण गर्मी से राहत दी. रांची में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रांची सहित 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: बारिश से झारखंड के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिली. भीषण गर्मी से जूझ रही झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आंधी, बारिश और वज्रपात से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. दोपहर बाद करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया. कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा. ठनका गिरने से बरियातु स्थित भरम टोली निवासी युवक कन्हाई लाल की मौत हो गई. राजधानी में कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए. जिससे देर रात तक बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. 

तापमान में आई कमी 

मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम तापमान जहां 7.9 डिग्री तक गिर गया, वहीं न्यूनतम तापमान में भी 6.6 डिग्री की कमी आई. रांची का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रांची सहित 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में येलो अलर्ट. राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और व्रजपात आशंका की जताई गई है. वहीं राज्य के शेष भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज हवा 40- 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और व्रजपात की संभावना है. 

आगे भी राहत भरे मौसम के संकेत 

आने वाले कुछ दिनों तक राहत भरा मौसम बने रहने के संकेत हैं. 1 से 4 मई के बीच झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola