CM सम्राट के स्वागत में गयाजी तैयार, एयरपोर्ट से बोधगया तक NDA का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

Updated:
विज्ञापन

गयाजी में तैयारियों की तस्वीरें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गयाजी जाने वाले हैं. सीएम बनने के बाद पहली बार गयाजी में आगमन से पहले भव्य तैयारियां की गई हैं. एयरपोर्ट से बोधगया तक NDA का शक्ति प्रदर्शन होगा. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी.

विज्ञापन

Bihar Politics: गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. एयरपोर्ट से लेकर विष्णुपद, महाबोधि मंदिर और शंकराचार्य मठ तक पूरे रूट को राजनीतिक उत्साह, धार्मिक आस्था और शक्ति प्रदर्शन के बड़े मंच में बदल दिया गया है.

विज्ञापन

गयाजी पहुंचने पर कहां-कहां जायेंगे सीएम?

हजारों की संख्या में भाजपा, जदयू और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क पर उतरेंगे. जगह-जगह बैंड-बाजा, फूलमाला और स्वागत द्वार की तैयारी अंतिम फेज में है. मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम धार्मिक और विकास दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. गयाजी पहुंचने के बाद वह सबसे पहले विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे.

खास बात यह है कि उनके कार्यक्रम में विष्णुपद के घाटों का निरीक्षण भी शामिल है. माना जा रहा है कि सरकार धार्मिक पर्यटन और आधारभूत संरचना को लेकर बड़ा संदेश देने की तैयारी में है. इसके बाद मुख्यमंत्री बोधगया जाएंगे, जहां महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन करेंगे और प्रस्तावित बोधगया कॉरिडोर की योजनाओं का जायजा लेंगे. दौरे का अंतिम प्रमुख पड़ाव शंकराचार्य मठ होगा, जहां मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे.

पार्टी के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ चिंटू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का गया आगमन ऐतिहासिक होगा. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल-मालाओं के साथ मौजूद रहेंगे. यही उत्साह विष्णुपद और बोधगया में भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत को लेकर पूरी ताकत झोंके हुए हैं.

अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही. कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में जुटे रहे. जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने गया पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का सीएम बनने के बाद यह पहला गयाजी दौरा है, इसलिए पूरे जिले में अलग ही जोश है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गयाजी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है.

जदयू नेता रंजीत यादव ने बताया कि एसए रिजॉर्ट और एमएसवाई इलाके के पास भी मुख्यमंत्री के स्वागत की विशेष तैयारी की गई है. अनुमति मिलने के बाद यहां भव्य स्वागत कार्यक्रम तय हुआ है. उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी बिहार में विकास और कानून व्यवस्था को नई दिशा देंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए के लिए गया में बड़ा राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है.

(गयाजी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में 2 लाख से ज्यादा लाभुकों के राशन कार्ड रद्द, ऐसे लोगों को लिस्ट से किया जा रहा बाहर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन