गायब हो रही है पाकिस्तान की एयरहोस्टेस

Published at :02 Oct 2014 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
गायब हो रही है पाकिस्तान की एयरहोस्टेस

इस्लामाबादः पाकिस्तान के सरकारी विमान सेवा की एयरहोस्टेस और चालक दल के सदस्य का अचानक गायब होना शुरू हो गया है. अबतक 16 से ज्यादा एयरहोस्टेस और चालक दल के कुछ सदस्य गायब हुए है. इनमें ज्यादातर लोग कनाडा जाने के बाद लापता हुए है. एक खबर के अनुसार पिछले महीने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स की […]

विज्ञापन

इस्लामाबादः पाकिस्तान के सरकारी विमान सेवा की एयरहोस्टेस और चालक दल के सदस्य का अचानक गायब होना शुरू हो गया है. अबतक 16 से ज्यादा एयरहोस्टेस और चालक दल के कुछ सदस्य गायब हुए है. इनमें ज्यादातर लोग कनाडा जाने के बाद लापता हुए है.

एक खबर के अनुसार पिछले महीने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स की चार एयरहोस्टेस अपने होलट से गायब हो गयी. कर्मचारी और चालक दल एयरहोस्टेस का इंतजार करते रहे लेकिन वह वापसी की उड़ान में नहीं पहुंच सकीं. इसमें ज्यादातर गायब हुई महिला सदस्य कहां गयी इसका पता भी नहीं चला. पिछले पांच महीनों में इस पर गौर किया गया तब यह बात सामने आयी . एक न्यूज चैनल ने इस पर विस्तार से एक रिपोर्ट जारी की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पीआईए की ज्यादतर कनाडा की उड़ान के दौरान गायब हुई है. चैनल ने इस बात का भी दावा किया कि पीआईए के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola