मेक्सिको जेल में झड़प: 13 कैदियों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM
मेक्सिको सिटी : मध्य मेक्सिको के सेन लुइस पोटोसी राज्य में एक जेल में कैदियों के गुटों के बीच झड़प में 13 कैदियों की जान चली गई और 65 अन्य घायल हो गए. राज्य के अटार्नी जनरल कार्यालय के मुताबिक, राज्य की राजधानी स्थित ला पिला जेल में स्थानीय समयानुसार सुबह सवा चार बजे झड़प […]
मेक्सिको सिटी : मध्य मेक्सिको के सेन लुइस पोटोसी राज्य में एक जेल में कैदियों के गुटों के बीच झड़प में 13 कैदियों की जान चली गई और 65 अन्य घायल हो गए.
राज्य के अटार्नी जनरल कार्यालय के मुताबिक, राज्य की राजधानी स्थित ला पिला जेल में स्थानीय समयानुसार सुबह सवा चार बजे झड़प शुरु हुई. दरअसल, कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट की हरकतों से तंग आकर उन पर चाकू से हमला कर दिया.
एजेंसी की प्रवक्ता गेबरीला गोंजालेज चोंग ने कहा कि यह घटना जेल अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह नहीं था. सेन लुइस पोटोसी के गवर्नर फर्नांडो तोरांजो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि झड़प में 13 कैदियों की जान चली गयी जबकि 65 घायल कैदियों में 22 की हालत गंभीर बनी हुयी है.
उन्होंने बताया कि अधिकारी इसमें जेल अधिकारियों की भूमिका होने की बात की जांच कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










