प्रत्यक्ष लाभ से जगा जनता में विश्वास

आशीष रंजन, राजनीतिक विश्लेषक चुनाव परिणामों से दो बातें बिल्कुल स्पष्ट है कि 2014 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट लगभग आठ प्रतिशत बढ़ा है. सत्तारूढ़ दल को इतना बड़ी बढ़त शायद ही देखने को मिलती है. इससे पहले 1984 में कांग्रेस का वोट आठ प्रतिशत बढ़ा था. यह चुनाव केवल मुद्दों और अंकगणित […]
आशीष रंजन, राजनीतिक विश्लेषक
उत्तर प्रदेश के चुनावों को देखें, तो यहां द्विध्रुवीय मुकाबला हुआ है. भाजपा और महागठबंधन यहां सीधे तौर पर मुकाबले में थे और जाति गणित पूरी तरह से काम किया है. मुस्लिम, यादव और जाटव की जहां-जहां आबादी अधिक रही है, वहां वोट प्रतिशत सीटों में तब्दील हुआ है.
महागठबंधन के साथ उनके कोर समर्थक जुड़े रहे और उसके अलावा अन्य मतदाता भाजपा के पक्ष में लामबंद हुए. बिहार में सवर्ण, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दलितों का एक वर्ग भाजपा और जेडीयू के पक्ष में झुका है. कुल मिलाकर देखेंगे, तो एनडीए का वोट प्रतिशत अन्य दलों के मुकाबले अधिक है. भाजपा की रणनीति और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता से स्वीकार किया है और अपने समर्थन की मुहर लगायी है. मुझे ऐसे कई लोग मिले, जो कहते हैं कि वे पहले इंदिरा को वोट करते थे, क्योंकि उनको आवास या अन्य सुविधाएं मिली. मतदाता बहुत ईमानदार होते हैं. जिनकी सरकार में या नेतृत्व में उनको कुछ मिलता है, तो उनको उसके बदले में अपना समर्थन देते हैं. उनको अगर सरकार से परेशानी होती है, तो उसका भी बदला वे सरकार से लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




