मंईयां सम्मान योजना: देवघर को मिले 382 करोड़, 30 जून से पहले खाते में आएगा 5 हजार रुपये

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Jun 2026 6:14 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 30 जून तक आ जाएंगे देवघर के लाभुकों के खाते में पैसे

Maiya Samman Yojana Deoghar: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत देवघर जिले को 382 करोड़ रुपये का फंड मिला है. 30 जून से पहले 2.41 लाख महिलाओं के खाते में आएगा अप्रैल-मई का बकाया 5000 रुपये मिस जाएंगे.

विज्ञापन

देवघर से अमरनाथ पोद्दार की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana Deoghar, देवघर : झारखंड सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत देवघर जिले की लाखों महिलाओं को एक साथ दोहरी राहत दी है. राज्य सरकार द्वारा देवघर जिले को योजना के सुचारु संचालन के लिए कुल 382 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि उपलब्ध करा दी गई है. इस विशेष फंड में अप्रैल और मई महीने की बकाया राशि तो शामिल है ही, साथ ही जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के लिए भी एडवांस (अग्रिम) राशि आवंटित कर दी गई है. इस बड़ी वित्तीय मदद के बाद अब देवघर जिले की लाभुक महिलाओं को सितंबर महीने तक भुगतान के लिए किसी प्रकार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और प्रत्येक माह निर्धारित समय पर सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. सरकार के इस कदम से जिले की लाखों महिलाओं में खुशी की लहर है.

2.41 लाख महिलाओं को 30 जून से पहले मिलेंगे बकाया

देवघर जिले में वर्तमान में लगभग 2.41 लाख महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सीधा लाभ प्राप्त कर रही हैं. इन सभी लाभुकों के लिए अप्रैल और मई महीने की बकाया राशि के रूप में प्रति महिला 5,000 रुपये का भुगतान करने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर शुरू कर दी गयी है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से ट्रेजरी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि हस्तांतरण की आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, आगामी 30 जून से पहले जिले की सभी पंजीकृत लाभुकों के बैंक खातों में इन दो महीनों की बकाया राशि शत-प्रतिशत भेज दी जायेगी. केवल अप्रैल और मई माह की इस बकाया राशि के भुगतान पर सरकार के करीब 120 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Also Read: गुमला-लोहरदगा को बड़ी सौगात, 291 KM नई लाइन मंजूर, सांसद सुखदेव भगत के प्रयास लाए रंग

सत्यापन के कारण हुई थी देरी

इसके अलावा, राज्य सरकार ने भविष्य में किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के अग्रिम भुगतान के लिए लगभग 262 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी देवघर जिला प्रशासन को सौंप दी है. इससे अगले चार महीनों तक योजना के क्रियान्वयन और भुगतान में किसी प्रकार की बजटीय परेशानी या तकनीकी बाधा नहीं आएगी. राज्य स्तर से ही पहले फंड सुरक्षित हो जाने के कारण अब भुगतान को लेकर कोई अनिश्चितता नहीं रहेगी. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक सरिता भारती ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में लाभुकों के डेटा और दस्तावेजों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) की गहन प्रक्रिया चल रही थी, जिसके कारण अप्रैल और मई माह की राशि समय पर खातों में नहीं भेजी जा सकी थी. अब चूंकि सत्यापन का कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है, इसलिए भुगतान की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी गई है और 30 जून की समय-सीमा के भीतर सभी महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे.

Also Read: रांची-मुरी रोड पर काल बनी तेज रफ्तार कार, होटवार से सिल्ली जा रही स्कूटी सवार महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola