IND vs PAK: मंधाना का अर्धशतक और ऋचा की तूफानी पारी, भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रन का टारगेट

Updated:
विज्ञापन
IND vs PAK: मंधाना का अर्धशतक और ऋचा की तूफानी पारी, भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रन का टारगेट

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए.

विज्ञापन

IND vs PAK, Womens T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य मिला.

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शेफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स 1 रन बनाकर चलते बनी. 18 के स्कोर पर दो झटके लगे. उसके बाद स्मृति मंधाना को कप्तान हरमनप्रीत कौर का साथ मिला.

स्मृति मंधाना का अर्धशतक

हरमनप्रीत कौर और मंधाना ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी की. इस दौरान स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया. मंधाना 68 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद हरमनप्रीत 36 रन बनाकर आउट हो गई. वहीं अंत में ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को 170 रनों तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 2, फातिमा सना ने 2 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय महिला टीम: स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला टीम: गुल फ़िरोजा, मुनीबा अली, आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना, रमीन शमीम, नाशरा सुंधु, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल.

टॉस जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?

भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतरने के बाद बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर बनाना चाहते हैं. पिछला वर्ल्ड कप जीतने से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है और हम इस आत्मविश्वास को बरकरार रखना चाहते हैं. भारती (फुलमाली) खेल रही हैं और यास्तिक नहीं खेल रही हैं. हम तीन स्पिनर और तो तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरेंगे.

हेड टू हेड रिकार्ड में भारत का पलड़ा भारी

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान अब तक 16 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से 13 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ तीन बार सफलता मिली है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 1 रन बनाते ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचेंगी नया कीर्तिमान

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola