बेगूसराय: मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा सेटिंग कांड में दो और धराए, कई संदिग्ध गैजेट भी बरामद

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jun 2026 6:40 PM

विज्ञापन

बखरा थाना.

Begusarai News : गिरफ्तार आरोपियों में गढ़पुरा निवासी जीवछ झा का पुत्र अमित झा तथा भागलपुर निवासी देवमुनि कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : बखरी (बेगूसराय) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले सेटिंग और धांधली के प्रयास के मामले में बखरी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ताजा गिरफ्तारी के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गढ़पुरा निवासी जीवछ झा का पुत्र अमित झा तथा भागलपुर निवासी देवमुनि कुमार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि अमित झा समस्तीपुर में स्नातक की पढ़ाई पूरा करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने उसे समस्तीपुर से गिरफ्तार किया,जबकि देवमुनि कुमार को भागलपुर से दबोचा गया.

अब तक मामले में पांच की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि बखरी थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस,संचार उपकरण और अन्य संदिग्ध गैजेट बरामद किए गए थे. प्रारंभिक जांच में इन उपकरणों का उपयोग परीक्षा में अवैध तरीके से मदद पहुंचाने के लिए किए जाने की आशंका जताई गई थी. मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने पहले दिन मुख्य सरगना राजेश रौशन और साहेबपुर कमाल निवासी दुलारचंद यादव को गिरफ्तार किया था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए भागलपुर निवासी एवं कैमूर जिले में कार्यरत जेल सिपाही नंदन कुमार उर्फ एनके को भी गिरफ्तार किया गया.

अमित की गिरफ्तारी की जानकारी पर परिजन हैरान

अमित झा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके परिजन हैरान और स्तब्ध रह गए. वहीं पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटी हैं कि भर्ती परीक्षा में धांधली की साजिश कितनी व्यापक थी और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: असम विमान हादसे में बिहार के दो लाल शहीद, वीडियो कॉल के दो घंटे बाद ही आ गई मौत की खबर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन