मीरगंज में स्वच्छता संकट टला, सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, नगर परिषद क्षेत्र में फिर दिखी स्वच्छता की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कचड़ा उठाव करते सफाई कर्मी

Gopalganj News : तीन दिनों से ठप सफाई व्यवस्था हुई बहाल, नगरवासियों ने ली राहत की सांस.

विज्ञापन

उचकागांव (गोपालगंज) से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट
Gopalganj News : मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों के लिए रविवार का दिन राहत लेकर आया. पिछले तीन दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल अंततः समाप्त हो गई है. नगर परिषद के उच्चाधिकारियों के साथ हुई सफल वार्ता और सकारात्मक आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया. जिससे शहर में फैली गंदगी और कचरे के ढेरों से निपटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

तीन दिनों तक पस्त रही सफाई व्यवस्था

सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को शुरू हुई थी.जिसका सीधा असर मीरगंज शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर पड़ा.अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का रास्ता चुना. देखते ही देखते शहर की मुख्य सड़कों, गलियों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए. इससे शहर के निवासियों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था.

भीषण गर्मी और दुर्गंध के कारण काफी परेशान थे नागरिक

मीरगंज नगर में सफाई कर्मियों के हड़ताल के दौरान स्थिति को सामान्य करने के लिए शनिवार को नगर परिषद की स्वच्छता पदाधिकारी कुमारी तनु ने भी सफाई कर्मियों के साथ बातचीत का प्रयास किया था, लेकिन वह वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. अंततः रविवार की सुबह नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद धनंजय यादव ने मोर्चा संभाला, उन्होंने आंदोलनकारी सफाई कर्मियों के साथ विस्तृत वार्ता की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, वेतन कटौती पर रोक और बकाया भुगतान शामिल था. उप-मुख्य पार्षद धनंजय यादव ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी विधि सम्मत मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. वहीं, मुख्य पार्षद अनिता देवी ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भुगतान ठेकेदारों के माध्यम से रुका हुआ है, उसे जल्द से जल्द दिलवाया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर परिषद प्रबंधन इस बात को सुनिश्चित करेगा कि सभी सफाई कर्मियों को सरकारी नियमों के अनुरूप न्यूनतम मजदूरी का भुगतान बिना किसी भेदभाव के मिले.

मीरगंज में फिर दौड़ी कचरा उठाने वाली गाड़ियां, स्वच्छता व्यवस्था बहाल

अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया और रविवार दोपहर से ही शहर की सफाई का काम फिर से शुरू कर दिया. मीरगंज नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में कचरा उठाने वाली गाड़ियां और सफाई कर्मचारी फिर से सक्रिय दिखाई दिए. इस हड़ताल के खत्म होने से शहर के व्यापारियों, राहगीरों और आम निवासियों ने राहत की सांस ली है. नगर परिषद ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि भविष्य में सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान समय रहते किया जाएगा ताकि शहर की व्यवस्था प्रभावित न हो.

Also Read : अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बीच सीवान स्टेशन पर विशेष व्यवस्था, रेलवे प्रशासन ने संभाली कमान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन