3 थानाध्यक्षों की सड़क हादसों में मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बेगूसराय में सड़क किनारे अब भी खड़े हो रहे ट्रक

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Road Accident : बेगूसराय में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों और एक चालक की मौत के बाद भी एनएच-31 पर अवैध पार्किंग का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन अब भी बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं.
Bihar Road Accident : (कृष्ण कुमार) बेगूसराय में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों और एक चालक की मौत के बाद भी एनएच-31 पर अवैध पार्किंग का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन अब भी बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं.
NH-31 पर अब भी सड़क किनारे खड़े हो रहे भारी वाहन
बेगूसराय के बलिया क्षेत्र से लेकर साहेबपुर कमाल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शाम ढलते ही ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लंबी कतारें सड़क किनारे देखी जा सकती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हालिया हादसे के बावजूद स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. इससे रात के समय सफर करने वाले वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है.
पार्किग की व्यवस्था होने के बावजूद सड़क पर खड़े किए जा रहे ट्रक
ग्रामीणों के अनुसार एनएच-31 के किनारे कई स्थानों पर ट्रक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है. इसके बावजूद अधिकांश चालक पेट्रोल पंपों और लाइन होटलों के पास ही वाहन खड़ा कर आराम करना पसंद करते हैं. इससे सड़क का हिस्सा संकरा हो जाता है और दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है.
छोटे वाहन चालकों के लिए बढ़ रहा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार से गुजरने वाले छोटे वाहन और कार चालक सड़क किनारे खड़े ट्रकों का सही समय पर अनुमान नहीं लगा पाते. कई बार वाहन सीधे पीछे से ट्रकों में टकरा जाते हैं, जिससे गंभीर हादसे हो जाते हैं. लोगों ने इसे लगातार बढ़ते सड़क खतरे का बड़ा कारण बताया है.
चार लोगों की मौत वाले हादसे ने झकझोरा था बिहार
गौरतलब है कि गुरुवार की रात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा हुआ था. पटना से सीआईडी प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा जिले के अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, बेकरी थानाध्यक्ष नीरज कुमार, रतवारा थानाध्यक्ष साजन पासवान और चालक ज्योतिष कुमार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और चारों की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित गश्ती के बावजूद सड़क किनारे खड़े वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती बरती जाती तो कई हादसों को रोका जा सकता था. लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में विशेष अभियान चलाने की मांग की है.
ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि एनएच-31 पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए. उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी ऐसे दर्दनाक हादसे दोहराए जा सकते हैं. सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाना अब बेहद जरूरी हो गया है.
Also Read : शेखपुरा में अवैध पार्किंग से बढ़ रहा हादसा, सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे मौत का कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










