भारत का नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

Updated:
विज्ञापन

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं हुआ हैंड शेक (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टॉस के दौरान भी दोनों टीमों की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया. हालांकि हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना मुस्कुराती नजर आईं, लेकिन पारंपरिक हैंडशेक से दूरी बनाए रखी.

विज्ञापन

No HandShake in IND vs PAK: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस के दौरान एक बार फिर दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. इसके साथ ही भारत नो हैंडशेक पॉलिसी पर कायम रहा.

विज्ञापन

टॉस के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. दोनों कप्तान टॉस के दौरान मुस्कुराती हुई नजर आईं, लेकिन नतीजा भारत के पक्ष में आने के बाद भी उन्होंने हैंडशेक नहीं किया.

एशिया कप 2025 से शुरू हुआ था नो हैंडशेक पॉलिसी

भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक से दूरी बनाए रखने का सिलसिला 2025 पुरुष एशिया कप के बाद से जारी है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं करने का फैसला किया था. इसके बाद दोनों देशों के मुकाबलों में यह तस्वीर लगातार देखने को मिली है. हालांकि, टॉस के दौरान माहौल काफी सहज दिखाई दिया. हरमनप्रीत और फातिमा दोनों के चेहरों पर मुस्कान थी, जो पिछले कुछ मुकाबलों से अलग नजर आई.

टॉस जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?

भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतरने के बाद बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर बनाना चाहते हैं. पिछला वर्ल्ड कप जीतने से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है और हम इस आत्मविश्वास को बरकरार रखना चाहते हैं. भारती (फुलमाली) खेल रही हैं और यास्तिक नहीं खेल रही हैं. हम तीन स्पिनर और तो तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरेंगे.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय महिला टीम: स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला टीम: गुल फ़िरोजा, मुनीबा अली, आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना, रमीन शमीम, नाशरा सुंधु, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? हरमनप्रीत कौर ने दिया जवाब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola