UP वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, यहां देखें शेड्यूल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Jun 2026 11:20 PM
सांकेतिक फोटो (Canva)
UPPSC Medical Officer Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है. आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वेटनरी ऑफिसर पद के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
UPPSC Medical Officer Exam Date 2026: UPPSC की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वेटनरी ऑफिसर के कुल 404 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को 22 जनवरी 2026 तक आवेदन करने का मौका मिला था. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 22 जनवरी 2026 थी, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए 29 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था.
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BVSc और AH यानी बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार का वेटरनरी काउंसिल में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है.
UPPSC Medical Officer Exam Date 2026: ऐसे चेक करें शेड्यूल
- UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद “Latest Notifications” सेक्शन पर क्लिक करें.
- Veterinary Officer Exam Date 2026 या संबंधित नोटिस लिंक को चुनें.
- नोटिफिकेशन PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसमें परीक्षा तिथि, परीक्षा योजना और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं.
- भविष्य के लिए नोटिस डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
यह भर्ती अभियान केवल वेटरनरी ऑफिसर तक सीमित नहीं है. UPPSC द्वारा मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी और अन्य कई पदों पर कुल 2158 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है.
परीक्षा का पैटर्न
आयोग द्वारा जारी परीक्षा योजना के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी. परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा. इस तरह परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी.
पेपर को दो भागों में बांटा गया है. पहले भाग में सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं. दूसरे भाग में संबंधित विषय यानी वेटरनरी साइंस से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी.
यह भी पढ़ें: BCA के बाद प्राइवेट की झंझट खत्म, इन सरकारी विभागों में है भारी डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










