नहीं बदला NEET UG एग्जाम पैटर्न, सोशल मीडिया पर फैला फर्जी नोटिस

Published by : Bhumi Sharma Updated At : 11 Jun 2026 12:26 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI GENERATED)

NEET UG Exam Pattern: इंटरनेट पर 27 मई का एक फर्जी कॉन्फिडेंशियल नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें परीक्षा का पैटर्न बदलने का झूठा दावा किया गया है. खुद NTA और PIB Fact Check ने इस खबर को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ किया है कि परीक्षा के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

NEET UG Exam Pattern: NEET UG को लेकर सोशल मीडिया पर फिर एक फैक लेटर खूब वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर 27 मई की तारीख वाला ये लेटर खूब शेयर किया जा रहा है जिसे कॉन्फिडेंशियल बताया गया है. इस नोटिस में दावा किया जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आने वाली परीक्षा का पूरा पैटर्न बदल दिया है. इस फर्जी लेटर के अनुसार अब छात्रों की कांसेप्चुअल अंडरस्टैंडिंग और सोचने-परखने की क्षमता को जांचने के लिए नया पेपर तैयार किया जाएगा जिसका पुराने सवाल या रिव्यु मैटेरियल से कोई लेना-देना नहीं होगा.

NTA ने दिया जवाब

इस मामले पर खुद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और सरकार की फैक्ट चेक इकाई (PIB Fact Check) ने कड़ा रुख अपनाया है. NTA ने साफ-साफ जवाब देते हुए कहा है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई भी नोटिस या आदेश जारी नहीं किया गया है. विभाग ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है और छात्रों को चेतावनी दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी बिना सिर-पैर की खबर पर भरोसा न करें और न ही इसे आगे शेयर करें. सही और सटीक जानकारी के लिए छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

क्या है इस बार का असली एग्जाम पैटर्न?

NTA के मुताबिक परीक्षा का तरीका बिल्कुल पुराना और तय नियमों के अनुसार ही रहेगा. परीक्षा से जुड़े सभी नियम नीचे दिए गए हैं:

कुल सवाल और समय: परीक्षा में कुल 180 सवाल पूछे जाएंगे. इन्हें हल करने के लिए छात्रों को पूरे 3 घंटे का समय मिलेगा. कोरोना काल के समय शुरू किया गया एक्स्ट्रा विकल्प (Section B) और 20 मिनट का अतिरिक्त समय अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.
सब्जेक्ट: पेपर में तीन विषय होंगे. फिजिक्स से 45 सवाल, केमिस्ट्री से 45 सवाल और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी मिलाकर) से कुल 90 सवाल पूछे जाएंगे. हर विषय का सेक्शन दो अलग-अलग भागों में बंटा होगा.

मार्किंग स्कीम

परीक्षा में गलत जवाब देने पर नंबर काटे जाएंगे इसलिए इन नियमों को अच्छे से नोट कर लें:

सही जवाब पर: हर सही उत्तर के लिए आपको 4 नंबर मिलेंगे.
गलत जवाब पर: परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है इसलिए हर एक गलत उत्तर पर 1 नंबर काट लिया जाएगा.
खाली छोड़ने पर: यदि आप किसी सवाल का जवाब नहीं देते हैं (उसे खाली छोड़ देते हैं) तो कोई नंबर नहीं कटेगा.
एक से ज्यादा गोले भरने पर: अगर आप ओएमआर शीट पर एक ही सवाल के लिए दो या उससे ज्यादा गोले भरते हैं तो उसे गलत जवाब माना जाएगा और उसके लिए भी 1 नंबर काट लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam 2026: पटना के सभी कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद, अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

विज्ञापन
Bhumi Sharma

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

भूमि शर्मा प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब मिलाकर अब तक इनके पास करीब 2 साल तक का अनुभव है. एंकरिंग और रिपोर्टिंग कर चुकी हैं. फिलहाल प्रभात खबर पर एजुकेशन और जॉब्स की खबरें देखती हैं. फिल्म जगत और पॉलिटिक्स की खबरों में इंटरेस्ट रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola