CEO और CFO में क्या है अंतर? जानिए किसके पास होती है कंपनी की कमान

कर्मचारी की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
CEO VS CFO: CEO यानी Chief Executive Officer जो कंपनी का सबसे सीनियर होता है. ये CFO से अलग होता है. आइए, जानते हैं दोनों के बीच का अंतर.
CEO VS CFO: किसी भी बड़ी कंपनी में CEO (Chief Executive Officer) और CFO (Chief Financial Officer) दो सबसे अहम पद माने जाते हैं. अक्सर लोग इन दोनों पदों को एक जैसा समझ लेते हैं, लेकिन दोनों की जिम्मेदारियां पूरी तरह अलग होती हैं. जहां CEO कंपनी की पूरी स्ट्रैटजी और कंपनी चलाने का नेतृत्व करता है, वहीं CFO कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन, बजट और इंवेस्टमेंट की जिम्मेदारी संभालता है.
CEO कौन होता है?
CEO यानी Chief Executive Officer किसी कंपनी का सबसे वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी होता है. कंपनी के विजन, स्ट्रैटजी और भविष्य की दिशा तय करने की जिम्मेदारी CEO की होती है. CEO का काम होता है कि उनकी लीडरशिप में कंपनी बेटर परफॉर्म करे.
CEO की प्रमुख जिम्मेदारियां
- कंपनी की स्ट्रैटजी और विजन तय करना.
- बड़े बिजनेस फैसले लेना.
- सीनियर ऑफिसर की टीम को लीड करना.
- इंवेस्टर और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ कम्युनिकेट करना.
- कंपनी की ग्रोथ और विस्तार की योजना बनाना.
- कंपनी को पब्लिक डोमेन में रिप्रजेंट करना.
CFO कौन होता है?
CFO यानी Chief Financial Officer कंपनी का मेन फाइनेंशियल ऑफिसर होता है. इसका मुख्य काम कंपनी की आय, खर्च, बजट, इंवेस्टमेंट और फाइनेंशिल रिस्क का मैनेजमेंट करना होता है. CFO यह सुनिश्चित करता है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे.
CFO की प्रमुख जिम्मेदारियां
- कंपनी का बजट तैयार करना.
- आय और खर्च की निगरानी करना.
- टैक्स और ऑडिट का मैनेजमेंट करना.
- इंवेस्टमेंट और फंडिंग की प्लानिंग करना.
- फाइनेंशियल रिस्क का आकलन करना.
- निवेशकों और बोर्ड को फाइनेंशियल रिपोर्ट प्रजेंट करना.
CEO और CFO में क्या है अंतर?
| आधार | CEO | CFO |
| पूरा नाम | Chief Executive Officer | Chief Financial Officer |
| मुख्य भूमिका | कंपनी का नेतृत्व और रणनीति | कंपनी के वित्त का प्रबंधन |
| फोकस | बिजनेस ग्रोथ और संचालन | बजट, निवेश और वित्तीय स्थिरता |
| निर्णय | सभी प्रमुख व्यावसायिक फैसले | वित्तीय फैसले और जोखिम प्रबंधन |
| रिपोर्टिंग | बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को | CEO और बोर्ड को |
किसके पास ज्यादा अधिकार होते हैं?
आमतौर पर कंपनी में CEO का पद CFO से सीनियर होता है. CEO पूरी कंपनी का लीडर करता है, जबकि CFO कंपनी के फाइनेंशियल मामलों का प्रमुख होता है. हालांकि, बड़े फाइनेंशियल फैसलों में CFO की सलाह बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और कई मामलों में CEO तथा बोर्ड दोनों CFO की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेते हैं.
दोनों का साथ क्यों जरूरी है?
किसी भी कंपनी की सफलता के लिए CEO और CFO दोनों की भूमिका एक-दूसरे की पूरक होती है. CEO जहां कंपनी को आगे बढ़ाने की स्ट्रैटजी बनाता है, वहीं CFO यह सुनिश्चित करता है कि उन योजनाओं को लागू करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन हों. सही स्ट्रैटजी और मजबूत फानेंशियल मैनेजमेंट का बैलेंस ही किसी भी कंपनी को सफलता तक पहुंचाता है.
यह भी पढ़ें- सीखें ये 10 स्किल्स, बढ़ जाएंगे नौकरी के मौके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










