ePaper

पुलवामा में सर्च अभियान के दौरान आतंकियो से मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर का लाल शहीद, तीन आतंकी ढेर

Updated at : 29 Aug 2020 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा में सर्च अभियान के दौरान आतंकियो से मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर का लाल शहीद, तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है. घटना जम्मु-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार सुबह तब हुई जब तलाश अभियान के दौरान आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ हुई. हालांकि इस दौरान सेना के एक जवान भी शहीद हुए हैं. सीआरपीएफ की जॉइंट टीम, सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स (50 RR) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है.

गुप्त सुचना के आधार पर चलाया सर्च अभियान तीन आतंकियों को मार गिराया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाबलों को पुलवामा जिले के जदूरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सुचना मिली थी. जिसके बाद सेना ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चालू किया. तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियों से हमला शुरू कर दिया जिसके बाद आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों का मुठभेड़ शुरू हो गया और तीन आतंकियों को मार गिराया गया.

मुजफ्फरनगर के जवान शहीद 

आतंकियों से हुए मुठभेड़ में एक जवान की शहादत हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी हमले में शहीद हुए जवान प्रशांत शर्मा हैं जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले थे. शहर के बुढाना मोड़ के रहने वाले शहीद प्रशांत 2015 में सेना में भर्ती हुए थे. उनकी तैनाती 50 राष्ट्रीय राइफल में थी. आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद होने की खबर सामने आने के बाद उनके गृह जिले में लोग बेहद शोकाकुल हैं.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola