नंदीग्राम का संग्राम Mamata Banerjee हारीं, बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने 2036 वोटों से दी शिकस्त
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 May 2021 10:01 PM
Nandigram election results 2021 | ममता बनर्जी को शुवेंदु अधिकारी ने हराया : बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुके हैं. पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम सीट से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी चुनाव हार गयीं हैं. ममता बनर्जी को कभी उनके बेहद करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने 2036 मतों के अंतर से पराजित कर दिया.
कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुके हैं. पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम सीट से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी चुनाव हार गयीं हैं. ममता बनर्जी को कभी उनके बेहद करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने 2036 मतों के अंतर से पराजित कर दिया.
जानकारी के अनुसार नंदीग्राम सीट पर 17वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी जीत गयीं थीं, लेकिन बाद में पता चला कि सर्वर में गड़बड़ी की वजह से कुछ वोटों की गिनती नहीं हो पायी है. इसके बाद मतों की गिनती की गयी और ममता बनर्जी की बजाय शुभेंदु अधिकारी को 2036 मतों से विजयी घोषित किया गया.
मिनाक्षी रही तीसरे स्थान पर- नंदीग्राम सीट पर सीपीएम कैंडिडेट मिनाक्षी मुखर्जी तीसरे स्थान पर रही. मिनाक्षी को इस सीट पर कांग्रेस और आईएसएफ का समर्थन प्राप्त था. वहीं हार पर शुभेंदु अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है.
शुभेंदु ने किया था ये एलान- बता दें कि ममता बनर्जी के नंदीग्राम (Nandigram) सीट से लड़ने की घोषणा के बाद शुभेंदु अधिकारी ने हराने का एलान किया था. उन्होंने कहा था कि अगर मैं ममता बनर्जी को 50 हजार वोटों से चुनाव नहीं हरा पाया तो राजनीति छोड़ दूंगा. उन्होंने आगे कहा था कि ममता बनर्जी नंदीग्राम के लिए बाहरी हैं और यहां की जनता उन्हें सबक सिखाएगी.
दीपांकर भट्टाचार्य ने दी बधाई– सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को ट्वीट कर बधाई दी है. दीपांकर ने कहा है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नंदीग्राम से चुनाव लड़ना आपका एक साहसिक कदम था. आपने नंदीग्राम के साथ-साथ पूरे बंगाल में बीजेपी के गलत मंसूबों को कामयाब होने से रोका.
Also Read: अब चुनावी रणनीतिकार नहीं रहे प्रशांत किशोर, ममता की बड़ी ‘जीत’ के बीच किया ये चौंकाने वाला एलानPosted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










