ePaper

ABhishek Banerjee : कांग्रेस पर अभिषेक बनर्जी का तंज, गढ़ बचा नहीं पा रही और आकांक्षाएं सातवें आसमान पर

Updated at : 15 Jan 2024 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
ABhishek Banerjee : कांग्रेस पर अभिषेक बनर्जी का तंज, गढ़ बचा नहीं पा रही और आकांक्षाएं सातवें आसमान पर

बंगाल में तृणमूल लोकसभा की 42 सीटों में से कांग्रेस को केवल दो सीटें देना चाहती है. जबकि कांग्रेस कम से कम छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. इसे लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पा रही, जिस पर दोनों दलों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन

विपक्षी गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ में शामिल तृणमूल और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में बंगाल में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है. इस बीच असम हिल्स परिषद के चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने तंज कसा. उन्होंने बंगाल में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की इच्छा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, “ कह सकते हैं कि बंगाल में उनकी (कांग्रेस) सीट हिस्सेदारी की आकांक्षा सातवें आसमान पर हैं, जबकि वे अपने गढ़ को ही नहीं बचा पा रहे हैं.”

लोस चुनाव में अधिक सीटों की मांग कर रही कांग्रेस पर अभिषेक का तंज

अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ में पोस्ट कर कांग्रेस की ओर से बंगाल में ज्यादा सीट मांगने पर निशाना साधते हुए कहा, “पहली बार एनसीएचएसी चुनाव लड़ने के बावजूद तृणमूल ने असम की विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है. अब कोई कह सकता है कि बंगाल में उनकी (कांग्रेस की) सीट हिस्सेदारी की आकांक्षाएं सितारों पर निशाना साधने के समान हैं. वह अपनी जमीन बचा नहीं पा रही और दूसरे राज्यों में बड़े सपने देख रही है.”

Also Read: WB : गंगासागर जा रहे यूपी के साधुओं पर पुरुलिया में हमला,12 लोग गिरफ्तार,अनुराग ठाकुर ने घेरा ममता सरकार को
कांग्रेस का प्रदर्शन रहा बेहद निराशाजनक

बता दें कि असम के दिमा हसाओ जिले में उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) में भाजपा ने अपना शासन बरकरार रखा. पार्टी ने 30 सदस्यीय परिषद चुनावों में 25 सीटें जीतीं है. भाजपा का कुल वोट शेयर 55.52 फीसद रहा. वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पार्टी महज 8.87 फीसद वोट शेयर हासिल कर सकी. इस चुनाव में तृणमूल ने पहली बार चुनाव लड़ा और कुल वोटों का 7.63 फीसद हासिल किया.

Also Read: I-N-D-I-A गठबंधन से अलग होंगी ममता बनर्जी? डिजिटल बैठक से पहले दिया जोरदार झटका
तृणमूल लोकसभा की 42 सीटों में से कांग्रेस को केवल दो सीटें देना चाहती है

बताया जा रहा है कि बंगाल में तृणमूल लोकसभा की 42 सीटों में से कांग्रेस को केवल दो सीटें देना चाहती है. जबकि कांग्रेस कम से कम छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. इसे लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पा रही, जिस पर दोनों दलों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल ने 22 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 18 सीटों पर कब्जा जमाया था. बाकी दो सीटें कांग्रेस के खाते में गयी थीं.

Also Read: Makar Sankranti : क्या जल समाधि ले सकता है कपिलमुनि आश्रम, गंगा सागर तट पर हो रहे कटाव से चिंतित राज्य सरकार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola