West Bengal : प्रदेश भाजपा ने ‘नमो नवमतदत्त’ को सफल बनाने के लिए शुरू किया प्रचार-प्रसार अभियान

20 जनवरी को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से निकाली जायेगी रैली.25 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित करने की योजना है ताकि सम्मेलन स्थल पर विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया जा सके.
पश्चिम बंगाल में भाजपा (BJP) के ‘नमो नवमतदत्त’ को सफल बनाने के उद्देश्य से इसकी युवा शाखा ने इस साल लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले नये मतदाताओं तक पहुंचने के लिए एक बड़े पैमाने पर आउटरीच कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है. ‘नमो नवमतदत्त’ कार्यक्रम के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को पहली बार मतदाताओं को संबोधित करेंगे.राज्य में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रनील खां के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक युवा शाखा के स्वयंसेवक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 18 से 25 वर्ष की आयु के मतदाताओं तक पहुंचेंगे और उन्हें पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
पोर्टल विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए खोला गया है. श्री खां ने कहा कि हमारे स्वयंसेवक इस आयु वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचने के प्रयास के साथ अन्य स्थानों के अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों, सार्वजनिक खेल के मैदानों और पुस्तकालयों में भी जायेंगे. उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को युवा विंग नये मतदाताओं को ‘नमो नवमतदत्त’ कार्यक्रम के बारे में जागरूक करने के एक हिस्से के रूप में सभी राज्य विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां आयोजित करेगा.
उन्होंने यह भी कहा कि 25 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित करने की योजना है ताकि सम्मेलन स्थल पर विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया जा सके. श्री खां ने कहा कि हमारा लक्ष्य उन सम्मेलनों में पहली बार मतदान करनेवालों की यथासंभव भागीदारी सुनिश्चित करना है. गौरतलब है कि जल्द ही तृणमूल की तरफ से भी लोगों तक पहुंचने के लिये कार्यक्रमों का आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




