मोमोज का ठेला लगानेवाले मौर्या ने मोदी से कहा ''स्वनिधि योजना के लिए भागदौड़ नहीं करना पड़ा''

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Oct 2020 4:52 PM

विज्ञापन

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना' के उत्तर प्रदेश के लाभार्थी एवं वाराणसी के दुर्गा कुंड वेंडिंग जोन में मोमोज एवं काफी का ठेला लगानेवाले अरविंद मौर्या से वीडियो कॉन्‍फ्रेन्स के जरिये संवाद किया. संवाद में मौर्या ने मोदी से कहा कि स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए उसे कोई भागदौड़ नहीं करना पड़ा.

विज्ञापन

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थी एवं वाराणसी के दुर्गा कुंड वेंडिंग जोन में मोमोज एवं काफी का ठेला लगानेवाले अरविंद मौर्या से वीडियो कॉन्‍फ्रेन्स के जरिये संवाद किया. संवाद में मौर्या ने मोदी से कहा कि स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए उसे कोई भागदौड़ नहीं करना पड़ा.

नरेंद्र मोदी ने जब मौर्या से पूछा कि स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए उसे कितना भागदौड़ करना पड़ा और किन-किन अधिकारियों के हाथ पैर पकड़ने पड़े, तो उसने कहा कि ”उसे कहीं भी भागदौड़ नहीं करना पड़ा.” उसने कहा कि डूडा एवं नगर निगम ने सर्वे किया. सर्वे के एक सप्ताह बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सोनारपुरा ब्रांच से फोन आया कि उसका लोन आया है.

उसने बताया कि इस फोन पर उसे बहुत आश्चर्य हुआ. उसे लगा कि कोई उसे बेवकूफ बना रहा. मोदी ने मौर्या से जब कहा कि हम बनारस आते हैं, तो लोग हमें तो मोमोज नहीं खिलाते, तो उसने प्रधानमंत्री से वायदा किया कि इस बार बनारस आने पर वह उन्हें मोमोज खिलायेगा. इस पर मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके सिक्यूरिटी के लोग उन्हें सब कुछ ऐसे ही नहीं खाने देते.

मौर्या ने प्रधानमंत्री से कहा कि वे रामायण के सबरी की तरह उन्हें मोमोज अवश्य खिलायेगा. कोरोना काल में व्यापार बाधित होने और उससे आनेवाली परेशानी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने उससे पूछा कि कोरोना से बचने के लिए एवं लोगों को जागरूक करने के लिए वह क्या करता है, तो मौर्या ने बताया कि मास्क लगाकर आनेवालों को एक मोमोज फ्री देने की उसकी स्कीम है. इस पर प्रधानमंत्री ने उसका स्वागत किया.

मोमोज की ऑनलाइन होम डिलीवरी के बाबत पूछे जाने पर मौर्या ने बताया कि पिंकी के माध्यम से वह ऑनलाइन डिलीवरी भी करता है। सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के बाबत प्रधानमंत्री द्वारा पूछे जाने पर मौर्या ने बताया कि परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उसके पास पांच लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड बना है.

उसने कहा कि अंत्योदय कार्ड बना है, जिससे कोरोना काल में फ्री राशन मिला. श्रम योगी योजना में बीमा हुआ है. सरकार द्वारा भी बीमा कराया गया. मोदी ने मोमोज एवं काफी विक्रेता अरविंद मौर्या से वार्ता के दौरान कोरोना से पूरी सफलता के साथ जंग लड़ने के लिए बनारसवासियों को धन्यवाद एवं नमस्कार किया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola