गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 May 2026 8:55 PM

विज्ञापन

आरव प्रसाद जिनकी किडनैपिंग हुई थी वह अपने परिजनों के साथ

Gumla Crime News: गुमला के घाघरा थाना अंतर्गत चांदनी चौक से शुक्रवार शाम 10 वर्षीय आरव प्रसाद का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया. आरव किसी तरह अपराधियों के चंगुल से भाग निकला और रात करीब 11:30 बजे बकसीडीपा के पास विवेक जायसवाल नामक व्यक्ति ने उसे पहचान कर सुरक्षित घर पहुँचाया। परिजनों ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

विज्ञापन

घाघरा, (अजीत साहू की रिपोर्ट): गुमला जिले के व्यस्ततम व्यापारिक केंद्र चांदनी चौक इलाके से शुक्रवार की दोपहर करीब चार बजे 10 वर्षीय बालक के अपहरण की घटना ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सिलिटियर एजुकेशनल एकेडमी में कक्षा पांचवीं के छात्र आरव प्रसाद उर्फ रोलिक का अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

बेहोश कर ले गए अपराधी, आरव ने दिखाई हिम्मत

आरव के पिता की चांदनी चौक में ही मोबाइल की दुकान है. घटना के अनुसार, शुक्रवार शाम आरव अपने एक मित्र के घर जा रहा था, तभी पीछे से आकर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे दबोच लिया. इसके बाद वह बेहोश हो गया. रात करीब 10 बजे जब उसे होश आया, तो उसने खुद को एक अनजान जगह पर पाया, जहां दो-तीन लोग संदिग्ध बातें कर रहे थे. स्थिति को भांपते हुए आरव ने अदम्य साहस का परिचय दिया और मौका पाते ही वहां से भाग निकला.

Also Read: पहली बार होगा फॉरेस्ट कांग्रेस का आयोजन, झारखंड करेगा होस्ट

सड़क पर वाहनों से मांगी लिफ्ट, विवेक जायसवाल बने ‘देवदूत’

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर आरव दौड़ते हुए बकसीडीपा पहुंचा. रात का घना अंधेरा और सुनसान सड़क होने के कारण कई वाहन गुजरने के बावजूद किसी ने गाड़ी नहीं रोकी. इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे घाघरा निवासी विवेक जायसवाल अपनी कार से लौट रहे थे. आरव ने उनकी गाड़ी को हाथ दिया. विवेक ने जैसे ही गाड़ी रुकवाई, आरव ने घाघरा पहुंचाने की गुहार लगाई. विवेक ने जब गौर से देखा तो बच्चे को पहचान लिया और उसके घरेलू नाम ‘रोलिक’ से पुकारा. अपने परिचित को देख आरव उनसे लिपटकर रो पड़ा और पूरी आपबीती सुनाई. विवेक ने तुरंत उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया.

परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

शाम सात बजे तक जब आरव घर नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बाद रात करीब 10 बजे परिजनों ने घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई. गनीमत रही कि विवेक जायसवाल की सूझबूझ और आरव की बहादुरी से एक बड़ी अनहोनी टल गई. फिलहाल घाघरा पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और चांदनी चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके.

Also Read: हौसले के आगे हारा ‘सिस्टम’, गुमला में ग्रामीणों ने खुद बनाई 1 किलोमीटर लंबी सड़क

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola