गंगासागर मेले के लिए सरकार ने तय किया बस व कैब किराया, सरकार द्वारा जारी किराया तालिका लगायी गयी जगह-जगह

हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल रही है. कुछ का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर बांग्ला में जानकारी दी जा रही है. अधिकतर तीर्थयात्री बांग्ला नहीं जानते. वे कैसे समझ पायेंगे.
कोलकाता, श्रीकांत शर्मा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने सागरद्वीप में गंगासागर मेले के शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा कर दी है. तीर्थयात्री हावड़ा स्टेशन या बाबुघाट से बस, टैक्सी या कैब से नामखाना, हारवुड प्वाइंट, कचुबेड़िया और नामखाना के लिए रवाना होने लगे हैं. इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने निजी एवं सरकारी बसों एवं कैब के किराये की तालिका जारी कर दी है. गंगासागर तीर्थयात्री संयुक्त समिति के अध्यक्ष तारकनाथ त्रिवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किराया तालिका का पोस्टर आउट्राम घाट, हावड़ा स्टेशन, कचुबेरिया, सागरद्वीप और हारवुड प्वाइंट बस स्टैंड एवं मेला ग्राउड में लगा दिये गये हैं.
सरकार व समिति के पदाधिकारी तीर्थयात्रियों से तय किराया ही देने की अपील कर रहे हैं. वहीं, कुछ तीर्थयात्रियों ने बताया कि कैब एवं बस चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं. उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित किराये की जानकारी नहीं है. हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल रही है. कुछ का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर बांग्ला में जानकारी दी जा रही है. अधिकतर तीर्थयात्री बांग्ला नहीं जानते. वे कैसे समझ पायेंगे.
Also Read: पश्चिम बंगाल :तृणमूल नेताओं में बुजुर्ग बनाम नई पीढ़ी पर छिड़ी तकरार,ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बस का किराया
-
हावड़ा स्टेशन से नामखाना : 65 रुपया
-
हावड़ा स्टेशन से हारवुड प्वाइंट : 65 रु
-
आउट्राम घाट से नामखाना : 60 रु
-
आउट्राम घाट से हारवुड प्वाइंट : 60 रु
-
कचुबेड़िया से सागर : 35 रु
Also Read: West Bengal Breaking News Live : जयनगर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशासनिक बैठक
प्रीपेड टैक्सी –
-
कचुबेड़िया से सागरद्वीप (सात सीटर प्रीपेड टैक्सी) 600 रुपया
-
कचुबेड़िया से सागरद्वीप (आठ सीटर प्रीपेड टैक्सी) 800 रुपया
-
बेनुबन / चेमागुरी से सागरद्वीप ( 10 सीटर तक) 250 रुपया
Also Read: WB News: संदेशखाली में सीएपीएफ के जवानों की एक टुकड़ी तैनात, भाजपा ने ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा
वेसल —
लॉट 8 से कचुबेड़िया 40 रुपया
नामखाना से चेमागुरी / बेनुबन 75 रुपया
Also Read: WB News: संदेशखाली में सीएपीएफ के जवानों की एक टुकड़ी तैनात, भाजपा ने ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




