पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष ने कहा, तृणमूल का मकसद सिर्फ सत्ता व पैसा, प्रदेश भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक कल

दिलीप घोष ने कहा कि माकपा, कांग्रेस तृणमूल भले ही एक साथ आ जायें, हमें इससे कोई फर्क पड़नेवाला नहीं है. भाजपा का एक बड़ा लक्ष्य है, जिसे लेकर लाखों कार्यकर्ता परिश्रम कर रहे हैं. हमारा वोट जीतने का मकसद लोगों के लिए काम करना है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का कोई आदर्श नहीं है. तृणमूल का मकसद सिर्फ सत्ता पर काबिज रहना और पैसा कमाना है. तृणमूल में युवा व वरिष्ठ नेता को लेकर छिड़ी बहस पर कटाक्ष करते हुए श्री घोष ने कहा कि यह लड़ाई लंबे समय से तृणमूल के अंदर चल रही है, जो अब सामने उजागर हुई है. उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियां अधिक दिनों तक अस्तित्व में नहीं रहतीं. श्री घोष ने कहा कि जिस पार्टी का कोई आदर्श या अनुशासन नहीं रहता या उसका कोई बड़ा उद्देश्य नहीं रहता, वह पार्टी अधिक दिनों तक नहीं टिकती.
तृणमूल की भी यही स्थिति है. वामपंथियों के अत्याचार से बचने के लिए जनता तृणमूल को सत्ता में लायी थी, लेकिन इनका मकसद केवल सत्ता हासिल करना और पैसा कमाना है. दिलीप घोष ने कहा कि माकपा, कांग्रेस तृणमूल भले ही एक साथ आ जायें, हमें इससे कोई फर्क पड़नेवाला नहीं है. भाजपा का एक बड़ा लक्ष्य है, जिसे लेकर लाखों कार्यकर्ता परिश्रम कर रहे हैं. हमारा वोट जीतने का मकसद लोगों के लिए काम करना है.
Also Read: Mamata Banerjee : नये साल पर ममता बनर्जी के कई कार्यक्रम हुए रद्द, गंगासागर जाने का कार्यक्रम भी बदला
लोकसभा चुनाव का बिगुल भले ही अभी नहीं बजा हो, लेकिन प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है और अभी से ही प्रचार अभियान में जुट गयी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों बंगाल में प्रदेश नेताओं के साथ मैराथन बैठक की थी. इस बैठक में उन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओं को यहां प्रचार-प्रसार अभियान और तेज करने के लिए कहा था. बंगाल में प्रचार अभियान की गति को और तेज करने के लिए प्रदेश भाजपा की बुधवार को अहम बैठक होगी. इस साल होनेवाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा अपने सभी मोर्चों या जनसंगठनों को सक्रिय करने के उद्देश्य से बुधवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




