West Bengal : ममता बनर्जी ने कहा, खून की आखिरी बूंद तक मैं दक्षिणेश्वर के स्काईवॉक को टूटने नहीं दूंगी

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, “दक्षिणेश्वर स्काईवॉक उनके दिल के बेहद करीब है. अलीपुर बॉडीगार्ड लाइन्स पुलिस हमारे लिये बेहद खास है. मैं इसमें से कुछ भी टूटने नहीं दूंगा. जरूरत पड़ने पर मैं रूट बदलने में मदद करूंगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि वह स्काई वॉक को टूटने नहीं देंगी. उनका कहना है कि ‘खून की आखिरी बूंद बचाने के लिए मैं दक्षिणेश्वर के स्काईवॉक को टूटने नहीं दूंगी ‘ दक्षिणेश्वर में मेट्रो की आवाजाही सुचारू करने के लिए रेलवे ने 90 मीटर जमीन के लिए आवेदन किया था. लेकिन राज्य का दावा है कि अगर वह जमीन देती है तो स्काई वॉक को ध्वस्त करना होगा. ममता ने कहा कि स्काईवॉक को तोड़ा नहीं जा सकता. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नबन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात कही. उन्होंने कहा, “दक्षिणेश्वर स्काईवॉक उनके दिल के बेहद करीब है. अलीपुर बॉडीगार्ड लाइन्स पुलिस हमारे लिये बेहद खास है. मैं इसमें से कुछ भी टूटने नहीं दूंगा. जरूरत पड़ने पर मैं रूट बदलने में मदद करूंगी.

ममता बनर्जी ने कहा, ”मैंने लंबे समय तक रेल मंत्रालय संभाला है, अगर कोई समस्या है तो मुझे पता है कि इसे कैसे हल करना है. मैंने बंगाल में मेट्रो जोन बनाया. मैंने दिल्ली मेट्रो की समस्या हल कर दी. मेरे बिना दिल्ली मेट्रो का अस्तित्व ही नहीं होता. मैंने फोन किया और समाधान किया. अभी भी कर सकते हैं लेकिन सिर्फ नक्शा लेकर बैठने से काम नहीं चलेगा. सर्वे कराया जाए उसके बाद निर्णय लेना होगा.

Also Read: West Bengal : ममता बनर्जी ने दिया सख्त निर्देश, राशन दुकानों में अत्याधुनिक वेइंग मशीन लगाना होगा अनिवार्य

ममता बनर्जी ने कहा, यदि आप समस्या का समाधान करना चाहते हैं, तो मैंने हमेशा सहयोग का हाथ बढ़ाया है.मैं भविष्य में आपकी मदद करूंगी. लेकिन मैं आपको हमारी विरासत को नष्ट करने नहीं दूंगी. अलीपुर बॉडीगार्ड लाइन्स पुलिस के लिये बेहद खास है. मैं इसमें से कुछ भी टूटने नहीं दूंगी. यदि आवश्यक हुआ तो मैं मार्ग बदलने में मदद करूंगी. दक्षिणेश्वर स्काईवॉक बंगाल की धरोहर है.

Also Read: WB : गंगासागर जा रहे यूपी के साधुओं पर पुरुलिया में हमला,12 लोग गिरफ्तार,अनुराग ठाकुर ने घेरा ममता सरकार को

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola