ePaper

बंगाल चुनाव 2021: तीसरे चरण में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार, करोड़पति भी सबसे ज्यादा

Updated at : 04 Apr 2021 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव 2021: तीसरे चरण में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार, करोड़पति भी सबसे ज्यादा

Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के तीसरे चरण में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डिमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने उम्मीदवारों के शपथ पत्र के विश्लेषण में यह खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के तीसरे चरण में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डिमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने उम्मीदवारों के शपथ पत्र के विश्लेषण में यह खुलासा हुआ है.

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल चुनाव के तीसरे चरण में सबसे ज्यादा 53 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. इनमें 43 ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. उम्मीदवारों ने अपने शपथ पत्र में खुद चुनाव आयोग को यह जानकारी दी है.

पहले चरण में 5 जिलों की 30 विधानसभा सीट पर 191 उम्मीदवार थे. इनमें से 48 यानी 25 फीसदी ने कहा था कि उन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. 42 (22 फीसदी) ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्होंने कहा कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Also Read: Bengal Chunav 2021: चौथे चरण में 81 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, 65 हैं करोड़पति, जानें कौन है सबसे अमीर, कौन गरीब

दूसरे चरण में 4 जिलों की 30 सीटों पर चुनाव हुए. कुल 171 उम्मीदवारों में से 43 यानी 25 फीसदी ने बताया कि उन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 36 (21 फीसदी) ने कहा कि वे गंभीर आपराधिक मामलों का मुकदमा झेल रहे हैं.

तीसरे चरण में 205 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का एडीआर ने विश्लेषण किया. इनमें 53 (26 फीसदी) उम्मीदवारों ने कहा है कि उन पर आपराधिक मामले चल रहे हैं, जबकि 43 (21 फीसदी) ने बताया है कि वे गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं.

Also Read: दूसरे चरण के 171 में 43 उम्मीदवार दागदार, कई पर गंभीर आरोप, ADR की रिपोर्ट से खुलासा

करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें, तो पहले चरण से तीसरे चरण तक क्रमश: उनकी संख्या बढ़ती गयी है. पहले चरण में 19 (10 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति करोड़ों में बतायी थी, तो दूसरे चरण में 26 (15 फीसदी) ने और तीसरे चरण में 33 (16 फीसदी) ने खुद को करोड़पति बताया है.

तीसरे चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 78.56 लाख

औसत संपत्ति की बात करें, तो पहले चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 43.77 लाख रुपये थी, जबकि दूसरे चरण में यह बढ़कर 92.66 लाख रुपये हो गयी. तीसरे और अंतिम चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 78.56 लाख रुपये बतायी गयी है, जो पहले चरण के उम्मीदवारों से ज्यादा और दूसरे चरण के प्रत्याशियों से कम है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: बंगाल चुनाव में कोरोना का खतरा, 20 पर्यवेक्षक पाये गये कोरोना पॉजिटिव

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि तीसरे चरण में बंगाल के तीन जिलों हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना की 31 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होगा. हावड़ा की 7 सीटों के अलावा हुगली की 8 और दक्षिण 24 परगना की 16 सीटों पर वोटिंग होगी.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola