अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम रखा 'वामिका', सोशल मीडिया पर शेयर की पहली PHOTO

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Feb 2021 12:01 PM

विज्ञापन

Anushka Sharma and Virat Kohli name their daughter Vamika : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने हैं. मां बनने के बाद दोनों को कुछ दिन पहले ही डॉक्टर के क्लिनिक के सामने स्पॉट किया गया था. इस दौरान अनुष्का और विराट ने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिया था. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हैं. इस बात का जिक्र उन्होंने अपने पोस्ट में किया.

विज्ञापन

Anushka Sharma and Virat Kohli name their daughter Vamika : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने हैं. मां बनने के बाद दोनों को कुछ दिन पहले ही डॉक्टर के क्लिनिक के सामने स्पॉट किया गया था. इस दौरान अनुष्का और विराट ने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिया था. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हैं. इस बात का जिक्र उन्होंने अपने पोस्ट में किया.

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम फैंस को बताया हैं. उन्होंने एक बेहद खूबसूरत तसवीर पोस्ट की, जिसमें वो, विराट औऱ उनकी बेटी नजर आ रही है. अनुष्का अपनी बेटी को हाथ में लिए हुए है और विराट उसे प्यार से देख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CKvOEpOpEG_/

इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है. कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद हर एक चीज का एहसास हुआ. हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है. आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया.’

Also Read: कपिल शर्मा दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, वायरल हो रहा ये ट्वीट

गौरतलब है कि इस महीने विराट कोहली ने बेटी होने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की थी. उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा था,’ हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्‍का और हमारी बेटी, दोनों ही ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्‍य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्‍टर का अनुभव करने का मौका मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी. स्‍नेह- विराट.’

https://www.instagram.com/p/CJ5taE5FKtb/

अगस्त में विराट ने दी थी गुड न्यूज की सूचना

अगस्त महीने में विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि जल्द ही वो दो से तीन होने वाले हैं. दोनों ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें अनुष्का को काले पोल्का डॉट ड्रेस पहने देखा जा सकता है जबकि विराट उनके पीछे खड़े थे.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola