आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2022: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Oct 2022 7:29 AM
आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल...

मेष
पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज शुभ दिन है और उन्हें कही से अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है. इसलिये किसी भी अवसर पर गहनता से विचार करके ही उत्तर दे.

वृष
सभी के साथ आपका मधुर संबंध किसी को खटक सकता हैं और आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है. इसलिये आवश्यकता से अधिक किसी पर विश्वास ना करे.

मिथुन
अपने किसी दोस्त के साथ आपका मन-मुटाव हो सकता हैं जो रिश्तो में दूरियां बढ़ाने का ही काम करेगा. परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.

कर्क
आज के दिन आपके अंदर एक ऊर्जा बनी रहेगी और आप स्वयं को पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे. सभी के साथ आपका व्यवहार मृदु रहेगा.

सिंह
व्यापार में लाभ होगा और किसानों की आय भी अच्छी रहेगी. घर में कोई नयी खुशी आएगी जिसको लेकर सभी प्रसन्न होंगे.पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है.

कन्या
निजी नौकरी कर रहे लोगो को अपनी जॉब से आराम मिलेगा और काम का बोझ थोड़ा कम होगा. आज के दिन आप अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे.

तुला
किसी अपने की कोई बात आपको बुरी लग सकती है लेकिन आप उससे कहेंगे नही और मन में ही रखेंगे. इससे रिश्तो में दूरियां बढ़ेगी इसलिये खुलकर बात करे.

वृश्चिक
प्रेमी के साथ कही बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं लेकिन उसमे कुछ अड़चने आ सकती है. मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा जो आपको

धनु
अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे क्योंकि आज आपको शरीर दर्द की शिकायत रह सकती है. इस कारण आलस भी होगा और कही जाने का मन नही करेगा.पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा.

मकर
परिवार में कोई पुरानी बात को लेकर मतभेद सामने आ सकते है लेकिन आप संयम से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी.

कुंभ
अपनी माँ के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उन्हें बाहर जाने देने से बचे. घर का बना पौष्टिक आहार ही खाए और अनजान व्यक्ति से ना मिले.आय में सुगमता रहेगी.

मीन
आज के दिन दूसरों के मामलों में दखल ना दे अन्यथा सब बात आपके ऊपर आ सकती हैं और आप बेवजह ही उसमें फंस सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










