आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2022: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2022 6:59 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन
undefined

मेष

नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है. व्यावसायी विकास की योगनाओं को नया रूप प्रदान कर सकते हैं. वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते हैं.

undefined

वृष

बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे. धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे. कोई खास काम आपके पूरे होंगे. आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा.आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है.

undefined

मिथुन

कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे. वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा.

undefined

कर्क

प्रेमियों के लिए सुखद समय रहेगा. आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ नए संबंध स्थापित करेंगें. आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा.

undefined

सिंह

ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है,जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए.

undefined

कन्या

प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे और आपको अपने कार्य में प्रगति करने के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण होगा.

undefined

तुला

भौतिक समृद्धि की स्थिति बहुत फायदेमंद होगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा. आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपको घेरे में रख सकते हैं, लेकिन आप उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम होंगे.

undefined

वृश्चिक

ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है,जिसे पूरा करने पर फायदा होगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी.

undefined

धनु

आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. कई स्त्रोतों से आपके पास धन आएगा. आपका व्यवहार कई बार नियंत्रण से बाहर भी हो सकता है.

undefined

मकर

टकराव से बचें. उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें. छात्र सफलता प्राप्त करेंगे. दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापिस मिल सकता है.

undefined

कुंभ

आपको अचानक धन लाभ होगा. माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी. दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा.

undefined

मीन

पति-पत्नि के बीच अच्छा तालमेल रहेगा. अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें. नौकरी और करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola