राशिफल, 28 सितंबर बुधवार: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें आज का अपना राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Sep 2022 6:27 AM

विज्ञापन

राशिफल, 28 सितंबर बुधवार 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

विज्ञापन
undefined

मेष राशि
साथियों का सहयोग कम मिलेगा. ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी.

undefined

वृषभ राशि
विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी. माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी. आज के दिन यात्रा स्थगित रखें.

undefined

मिथुन राशि
दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे. मानसिक रुप से प्रसन्नता बनी रहेगी. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा.

undefined

कर्क राशि
आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा. कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. स्वास्थ्य खराब होगा.

undefined

सिंह राशि
आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा. कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. स्वास्थ्य खराब होगा.

undefined

कन्या राशि
परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा. दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे.

undefined

तुला राशि
बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे. मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे. व्यापार-व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी.

undefined

वृश्चिक राशि
निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी. नए काम हाथ में आएंगे.

undefined

धनु राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी. विद्यार्थियों को भी आज लाभ होने की उम्मीद है. अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं. रिश्तों में मधुरता आएगी.

undefined

मकर राशि
आज उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा. आज आपके लिए शुभ संयोग बने हैं, इस अवसर का लाभ उठाएं. वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें.

undefined

कुंभ राशि

नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें. परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है. लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें

undefined

मीन राशि
सरकारी कार्य संपन्न होंगे. धन के निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है. क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola