Rashifal, 20 March 2020 : मेष, सिंह और कन्या राशि वाले आज रहें सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल

Updated at : 20 Mar 2020 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Rashifal, 20 March 2020 : मेष, सिंह और कन्या राशि वाले आज रहें सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल

Horoscope Today, 20 March 2020: आज 20 मार्च 2020 दिन शुक्रवाार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

विज्ञापन

आज 20 मार्च 2020 दिन शुक्रवाार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

मेष राशि- मित्रों का भरोसा बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सक्रियता रहेगी। आपके प्रयास को सराहा जाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। फिजुलखर्ची से बचें।

शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नीला

वृषभ राशि- मशीनरी वस्तु का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। बड़ा लाभ होगा। कार्य के नये अवसर प्राप्त होंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी। बहन से उपहार की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक-7, शुभ रंग- भूरा

मिथुन राशि- आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। जरुरी कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धैर्य बना कर रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। नये लोगों से मिलना भविष्य में लाभ की स्थिति बनायेगा।

शुभ अंक-2, शुभ रंग-हरा

कर्क राशि- उधार दिया गया धन प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों से मिलना होगा। उपहार प्राप्त होगा। घर से संबंधित वस्तु की खरीदारी करेंगे। कार्य का दबाव अधिक रहेगा। थकान महसूस होगी। योजना सफल होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

शुभ अंक-5, शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशि- नये अनुबंध फलदायक साबित होंगे। भाई के साथ कार्य का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। बाधा दूर होगी। घर-बाहर कार्य में सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी।

शुभ अंक-9, शुभ रंग- ग्रे

कन्या राशि- कार्य में अवरोध उत्पन्न होगा। दिनचर्या को अनुशासित बनाने का प्रयास करें। बड़ों की सलाह अवश्य मानें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बजट के अनुसार खर्च को नियोजित करेंगे। संतान के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक-1, शुभ रंग- लाल

तुला राशि- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रहेगा। वाणी में संयम रखें। वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय प्रगति पर रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामले समय से पहले पूरे होंगे।

शुभ अंक-4, शुभ रंग-बैंगनी

वृश्चिक राशि : आज शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ अंक-3, शुभ रंग- सफेद

धनु राशि : आज आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। मित्रों-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। दोपहर बाद मन चिंतित रहेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बंधों में कटूता के कारण मन दुखी रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

शुभ अंक-5, शुभ रंग- भूरा

मकर राशि : आज मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे। चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के साथ तालमेल के अभाव में स्थितियां और प्रतिकूल होती जाएंगी। संयम से काम लें और बेवजह किसी विवाद का हिस्सा ना बनें।

शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाल

कुंभ राशि: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सकारात्मक वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

शुभ अंक- 7, शुभ रंग- पीला

मीन राशि : लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा के योग है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। शरीर में उत्साह और थकान दोनों का अनुभव होगा। मित्रों से धनलाभ का योग है।

शुभ अंक-8, शुभ रंग- नीला

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola