Vivo X300 Ultra लॉन्च होते ही गिर गई X200 की कीमत, फ्लिपकार्ट पर मिल रही बड़ी डील

वीवो X200 / फोटो- वीवो
Vivo X300 के लॉन्च होते ही X200 की कीमत कम हो गई है. फ्लिपकार्ट इस मॉडल पर बढ़िया डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आप 65 हजार से कम में बढ़िया कैमरा फोन खरीद सकते हैं.
अगर आप 64 हजार रुपये के बजट में एक दमदार कैमरा स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Vivo का Vivo X200 इस समय एक शानदार डील साबित हो सकता है. कंपनी ने 6 मई को इंडिया में Vivo X300 FE और Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिए हैं, लेकिन इसके बाद अब Vivo X200 की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन अपने अब तक के सबसे कम दामों में उपलब्ध है.
Flipkart पर मिल रहा खास ऑफर
Flipkart पर Vivo X200 फिलहाल 63,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है, जो इसकी लॉन्च कीमत 65,999 रुपये से 2,000 रुपये कम है. इसके अलावा Flipkart SBI और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 3,200 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है.
अगर आप एक साथ ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो फोन को EMI पर भी खरीदा जा सकता है. इसकी EMI करीब 2,251 रुपये हर महीने से शुरू होती है और यह 36 महीने तक के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है.

क्या Vivo X200 खरीदना सही रहेगा?
हालांकि बाजार में अब नई Vivo X300 Series आ चुकी है, लेकिन इस कीमत में Vivo X200 अभी भी एक शानदार फ्लैगशिप ऑप्शन माना जा रहा है. खासतौर पर उन यूजर्स के लिए, जो प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते.
फोन में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इससे इनडोर और आउटडोर दोनों जगह शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है.
परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे भारी कामों को आसानी से संभाल सकता है.
कैमरा है सबसे बड़ी ताकत
Vivo X200 की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है. फोन में तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं, जिनमें प्राइमरी, पेरिस्कोप और अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
फोन में Zeiss ट्यूनिंग दी गई है, जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर कलर और डिटेल देने में मदद करती है.
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा यह IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है.
कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 4 साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी दे रही है.
अगर आपकी प्रायोरिटी शानदार कैमरा, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन है, तो मौजूदा कीमत में Vivo X200 एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE लॉन्च: कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप पावर, 100x जूम और 6500mAh बैटरी से मचाएगा धमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










