गूगल का नया एआई एजेंट बनेगा आपकी डिजिटल लाइफ का 24/7 मैनेजर

Updated:
विज्ञापन

Gemini ऐप में आएगा 24/7 पर्सनल असिस्टेंट / सिम्बॉलिक पिक एआइ से

गूगल Gemini ऐप में नया एआई एजेंट Remy जोड़ रहा है. यह यूजर्स की प्रायॉरिटीज को सीखकर ईमेल, कैलेंडर और मैसेजेस जैसे टास्क्स खुद हैंडल कर लेगा. लॉन्च की तारीख फिलहाल तय नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते होनेवाले गूगल के I/O इवेंट में इसकी झलक दिखाई दे.

विज्ञापन

गूगल अपने Gemini ऐप को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी एक एआई आधारित पर्सनल एजेंट ‘Remy’ विकसित कर रही है, जो यूजर्स के काम, पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी में 24/7 असिस्टेंट की तरह काम करेगा. यह केवल सवालों के जवाब देने या कंटेंट बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आपके लिए रियल टास्क भी परफॉर्म करेगा.

Remy क्या कर पाएगा?

गूगल के इंटर्नल डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, Remy यूजर्स की प्रायॉरिटीज को सीखकर उनके लिए कॉम्प्लेक्स टास्क को खुद ही संभाल सकेगा. यह ईमेल मैनेज करने, कैलेंडर शेड्यूल करने, मैसेजेस का जवाब देने और वेबसाइट नेविगेट करने जैसे काम कर सकता है. इसे गूगल के पूरे इकोसिस्टम में गहराई से इंटीग्रेट किया जा रहा है, ताकि यह लगातार उन चीजों पर नजर रख सके, जो आपके लिए जरूरी हैं.

OpenClaw से तुलना

Remy का वर्किंग सिस्टम काफी हद तक OpenClaw जैसा लगता है. OpenClaw इस साल की शुरुआत में वायरल हुआ था और बाद में OpenAI ने इसे टेकओवर कर लिया. इसकी पॉपुलैरिटी की वजह थी इसका ज्यूदा यूजर फ्रेंडली होना. Remy भी उसी दिशा में गूगल का जवाब माना जा रहा है.

टेस्टिंग और लॉन्च की बात

गूगल ने अभी तक Remy के सार्वजनिक लॉन्च की तारीख तय नहीं की है. फिलहाल यह डॉगफूडिंग स्टेज में है, यानी कंपनी के कर्मचारी इसे आंतरिक रूप से टेस्ट कर रहे हैं. हालांकि, संभावना है कि गूगल अपने आगामी I/O इवेंट में Remy को प्रदर्शित कर सकता है. गूगल अक्सर अपने बड़े एआई अपडेट्स इसी मंच पर पेश करता है.

नाम का रहस्य क्या है?

Remy नाम की उत्पत्ति लैटिन शब्द Remigus से मानी जा रही है, जिसका अर्थ है नाव खेने वाला या मल्लाह. यह संकेत देता है कि यह एआई एजेंट यूजर्स के लिए लगातार काम करेगा. कुछ लोग इसे Pixar की फिल्म Ratatouille के शेफ चूहे Remy से भी जोड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: Google Chrome पर प्राइवेसी को लेकर सवाल, बैकग्राउंड में डाउनलोड हो रहा 4GB का AI मॉडल

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola