जनगणना-2027 के तहत रामगढ़ डीसी ने पूरा किया सेल्फ एन्यूमरेशन, लोगों से की भागीदारी की अपील

जनगणना-2027 के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया पूरी करते उपायुक्त ऋतुराज एवं अन्य अधिकारी.
Ramgarh News: रामगढ़ में जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में डीसी ऋतुराज सहित अन्य अधिकारियों ने खुद सेल्फ एन्यूमरेशन पूरी की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि सहित अन्य अधिकारियों ने खुद सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की.
ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन को बढ़ावा
डीसी ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय काम है, जिसके माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का सटीक आंकलन किया जाता है. उन्होंने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा से नागरिक खुद अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनती है.
लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील
डीसी ने जिले के सभी लोगों से सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सही जानकारी दर्ज होने से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी और प्रशासनिक काम भी आसान होगा.
प्रचार-प्रसार का निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना-2027 के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकें. साथ ही आम लोगों को जरूरी तकनीकी सहयोग देने कराने को भी कहा गया.
ऑनलाइन कर सकते हैं सेल्फ एन्यूमरेशन
जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आम लोग se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: तन्नु कुमारी ने बुढ़मू का नाम किया रोशन, बिना ट्यूशन के इंटर साइंस में लहराया परचम
इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










