Vi ने दिया हज यात्रियों को तोहफा, गल्फ देशों के लिए पेश किया शानदार प्लान्स, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा
Published by : Ankit Anand Updated At : 07 May 2025 5:25 PM
Vi International Roaming Plan
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने खाड़ी क्षेत्र में हज यात्रियों के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान पेश किया है जिनमें अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स की सुविधा दी जा रही है. ये प्लान 20 दिन और 40 दिन की वैधता के साथ उपलब्ध हैं.
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने मंगलवार को गल्फ देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय रोमिंग (IR) प्लान्स की घोषणा की है, जिसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. यह कदम विशेष रूप से सऊदी अरब में आगामी हज यात्रा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. Vi ने बताया कि इस वर्ष भारत के लिए सऊदी अरब की वार्षिक हज कोटा संख्या बढ़ाकर 1.75 लाख से अधिक कर दी गई है. ऐसे में देशभर से हजारों हज यात्री अगले सप्ताह से इस पवित्र यात्रा पर रवाना होने की तैयारी में हैं.
ये रोमिंग पैक्स प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें यात्रा शुरू होने से पहले रिचार्ज किया जा सकता है. नए पैक्स में शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म दोनों विकल्प शामिल हैं, जिससे यूजर्स को अपनी जरूरत के अनुसार प्लान चुनने की सुविधा मिलेगी. आइए एक एक कर इन प्लान्स पर नजर डालते हैं.
Vi के इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स
₹1,199 पैक
इस प्लान की वैधता 20 दिनों की है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, 2GB डेटा और 150 मिनट की आउटगोइंग कॉल की सुविधा मिलेगी. हालांकि, इसमें SMS की सुविधा शामिल नहीं है. आउटगोइंग SMS के लिए प्रति मैसेज ₹15 चार्ज किया जाएगा.
₹2,388 पैक
इस प्लान में 40 दिनों की वैधता के साथ यूजर्स को 4GB डेटा, अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल और 300 मिनट की आउटगोइंग कॉल की सुविधा दी जाएगी. SMS पर कोई फ्री बेनिफिट नहीं मिलेगा, और हर आउटगोइंग मैसेज के लिए ₹15 चार्ज लगेगा.
यह भी पढ़े: IPL फैंस की मौज! Jio ने बढ़ा दिया ‘अनलिमिटेड ऑफर’ की डेट, फ्री में उठाएं JioHotstar का मजा
₹2,500 पैक
इस पैक में 20 दिनों की वैधता के साथ 4GB डेटा, अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल और 500 मिनट की आउटगोइंग कॉल मिलेगी. खास बात यह है कि इसमें 20 फ्री आउटगोइंग SMS और अनलिमिटेड इनकमिंग SMS की सुविधा भी शामिल है.
₹4,500 पैक
सबसे प्रीमियम इस प्लान की वैधता 40 दिनों की है. इसमें यूजर्स को 8GB डेटा, अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, 1,000 मिनट की आउटगोइंग कॉल, अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस और 30 फ्री आउटगोइंग SMS मिलेंगे.
इसके अलावा, वीआई (Vi) के पास 495 रुपये और 749 रुपये के दो विशेष प्लान भी हैं, जो ग्राहकों को तीन दिन और एक दिन के लिए कॉलिंग और डेटा लाभ प्रदान करते हैं. 495 रुपये वाला प्लान सीमित सुविधाओं के साथ आता है, जबकि 749 रुपये वाला प्लान “ट्रूली अनलिमिटेड पैक बेनिफिट्स” की पेशकश करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










