IPL फैंस की मौज! Jio ने बढ़ा दिया 'अनलिमिटेड ऑफर' की डेट, फ्री में उठाएं JioHotstar का मजा

Published by : Ankit Anand Updated At : 07 May 2025 3:55 PM

विज्ञापन

Jio Unlimited Offer

Jio ने अपने 'जिओ अनलिमिटेड' ऑफर की अवधि बढ़ाते हुए अब इसे 25 मई 2025 तक कर दिया है, जो कि आईपीएल फाइनल के दिन समाप्त होगा. इसके तहत जिओ यूजर्स को ₹299 या उससे अधिक मूल्य के रिचार्ज पैक पर JioHotstar का मुफ्त एक्सेस दिया जा रहा है.

विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने लोकप्रिय ‘जियो अनलिमिटेड ऑफर’ की वैलिडिटी को अब 25 मई 2025 तक बढ़ा दिया है. यह ऑफर पहले केवल 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक के लिए घोषित किया गया था. इसके बाद इसे 15 दिनों के लिए बढ़ाकर 15 अप्रैल 2025 और फिर 30 अप्रैल 2025 तक कर दिया गया. अब कंपनी ने इसे सीधे 25 मई 2025 तक बढ़ा दिया है.

जानकारों का मानना है कि यह फैसला आईपीएल 2025 के फाइनल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो कि 25 मई को है. दरअसल, जियो ने यह ऑफर शुरू ही इसलिए किया था ताकि आईपीएल के दौरान ग्राहकों की संख्या में इजाफा किया जा सके. आइए विस्तार से समझते हैं इस ऑफर की पूरी जानकारी.

क्या है Jio का अनलिमिटेड ऑफर  

Jio का अनलिमिटेड ऑफर 2025 उन प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स के लिए लागू होगा जो ₹299 या उससे अधिक कीमत वाले रिचार्ज प्लान्स का उपयोग कर रहे हैं. साथ ही, इन प्लान्स में रोजाना कम से कम 1.5GB डेटा भी शामिल होना चाहिए. वहीं, JioPhone, JioBharat और केवल वॉयस वाले वैल्यू प्रीपेड प्लान्स इस ऑफर के लिए अयोग्य माने जाएंगे.

यह भी पढ़े: BSNL का मदर्स डे पर तोहफा, बढ़ा दी इन दो प्लान्स की वैलिडिटी, जल्दी करिए ऑफर बस 14 मई तक

जो यूजर्स योग्य प्लान्स के साथ रिचार्ज करेंगे, उन्हें फ्री जियोहॉटस्टार मोबाइल एक्सेस मिलेगा. यह ऑफर 25 मई 2025 तक वैध रहेगा. जियोहॉटस्टार मोबाइल एक्सेस के साथ, यूजर्स आईपीएल 2025 को अपने फोन पर स्ट्रीम कर सकेंगे और साथ ही अपनी पसंदीदा टीवी शोज और फिल्मों का भी आनंद ले सकेंगे.

जियो ने अपने नए ऑफर के तहत होम वाई-फाई सेवा को भी शामिल कर लिया है. इस ऑफर के अंतर्गत पात्र यूज़र्स को 50 दिनों तक जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर कनेक्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. कंपनी की ओर से दी जा रही इस सुविधा के खत्म होने के बाद यूजर्स को ₹599 के पोस्टपेड प्लान पर माइग्रेट कर दिया जाएगा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola