PM Kisan Yojana: बिना आधार e-KYC के नहीं मिलेंगे 2 हजार रुपये, जानें घर बैठे मोबाइल से करने का आसान तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Jun 2025 10:26 AM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 20th Installment

PM Kisan Yojana: किसानों को जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त की राशि मिलने वाली है। लेकिन यह राशि केवल उन किसानों को दिया जाएगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड की e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिन किसानों ने e-KYC नहीं करवाई है उन्हें किस्त की राशि नहीं दी जाएगी। यहां जानें कैसे आप मोबाइल के जरिए e-KYC कर सकते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 20th Installment: भारत सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सहायता देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में 2,000 रुपये के रूप में हर चार महीने में दी जाती है. अब योजना की 20वीं किस्त जल्द ही किसानों के खाते में भेजी जा सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

कब आएगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई की शुरुआत में जारी की जा सकती है. लेकिन इस किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों का आधार से e-KYC करवाना जरूरी है. यदि आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है. आज हम आपको घर बैठे मोबाइल के जरिए आधार e-KYC कराने की आसान प्रक्रिया बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी Aadhaar अपडेट के लिए लगाते हैं सेंटर के चक्कर? अब घर बैठे हो जाएगा सारा काम, जानें कैसे

मोबाइल से e-KYC कैसे करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद e-KYC विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब आधार नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें. 
  • फिर आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें.
  • OTP सफलतापूर्वक वेरीफाई होते ही आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी.

कैसे चेक करें 20वीं किस्त मिली या नहीं?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प को चुनें.
  • अब एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करनी होगी.
  • इसके बाद आप अपनी भुगतान से जुड़ी जानकारी और पात्रता की स्थिति देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट होगा जरूरी, इस तारीख से बदल जाएंगे नियम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola